Madhuri Dixit 57th Birthday: माधुरी दीक्षित की 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में
बॉलीवुड डीवा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित करोड़ों लोगों के दिलों में बसती हैं। खूबसूरत अदा, तीखे नैन, प्यारी मुस्कान और अपने डांस से माधुरी महफिल लूट लेती हैं।
आज, 15 मई को एक्ट्रेस अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ था। आज एक्ट्रेस अपने दम पर बॉलीवुड में राज कर रही हैं।
उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। आज उनके बर्थडे पर एक नजर डालते हैं उनकी 5 जबरदस्त फिल्मों पर...
फिल्म हम आपको हैं कौन (1994) माधुरी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म है। आज भी सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी याद की जाती है।
तेजाब (1988) से एक्ट्रेस रातों-रात सुपरस्टार बन गई थीं। फिल्म का गाना एक, दो तीन... में मोहिनी बनकर माधुरी ने महफिल लूट ली थी।
अनिल कपूर के साथ माधुरी ने कई फिल्में कीं। इनमें से एक है बेटा (1992) को सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म से धक-धक गर्ल काफी पॉपुलर हो गईं थीं।
देवदास (2002)- शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय के साथ पहली बार माधुरी ने स्क्रीन शेयर किया। संजय लीला भंसाली की ये फिल्म मस्ट वॉच है।
माधुरी ने फिल्म 'दिल तो पागल है' (1997) में करिश्मा कपूर, शाहरुख खान, अक्षय कुमार के साथ काम किया था। फिल्म के सारे गाने सुपरहिट हैं।