2024 में पैरेंट्स बनेंगे ये बॉलीवुड सेलेब्स

19 Apr 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। साल 2024 के शुरूआत में कई सितारों ने माता-पिता बनने की खुशखबरी शेयर की है।

हम आपको बताने जा रहे हैं उन सेलेब्स के बारे में जो जल्द ही 2 से 3 होने जा रहे हैं। हाल ही में कई एक्ट्रेसेस ने प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया है।

वरुण धवन और नताशा दलाल ने फरवरी 2024 में प्रेग्नेंसी का अनाउसमेंट किया था। इस साल दोनों अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगे।

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं। एक्ट्रेस गर्भवती हैं और सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।

बी-टाउन कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल ने फरवरी 2024 में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। वे इस साल अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगे। कपल ने 2022 में शादी रचाई थी।

यामी गौतम और आदित्य धर ने साल 2021 में शादी की थी। सादी के 3 साल बाद अब दोनों इस साल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

हाल ही में दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता की लाडली बेटी और मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। सत्यदीप के साथ शादी के 1 साल बाद वह मां बनेंगी।

आवरा पागल दीवाना, तुमसे अच्छा कौन है जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस आरती छाबड़िया भी इस साल मां बनेंगी। उन्होंने सेशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी।