शादियों में Aditi Rao Hydari के ये इंडियन लुक लगा देंगे चार चांद

18 Apr 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में महिलाएं ट्रेंडी ड्रेसेस और हैवी पार्टीवियर लुक हमेशा ट्राय करना पसंद करती हैं।

अगर आप भी शादी या किसी फैमिली फंक्शन के लिए ट्रेडिशनल लुक ट्राय करना चाहती हैं तो अदिति राव हैदरी के ये इंडियन लुक से ऑप्शन चुन सकती हैं।

इंडियन लुक के लिए अदिति का ये हैवी अनारकली लुक ट्राय कर सकती हैं। सोबर कलर के साथ हैवी ज्वेलेरी अच्छा ऑप्शन है। इसके साथ मिनिमल मेकअप रखें।

इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए इस तरह का अनारकली शर्ट और प्लाजो पैंट आउटफिट कैरी करें। हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली डिजाइन के साथ आपको ज्यादा ज्वेलेरी पहनने का झंझट नहीं होगा।

हल्दी फंक्शन या पूजा जैसे समारोह में पीला रंग हमेशा पहना जाता है। साड़ी भी हर तरह के फंक्शन में कैरी की जा सकती हैं। इस तरह हैवी ब्लाउज कैरी करें।

प्रिंटेड लंहगा स्कर्ट और टॉप आउटफिट शादी फंक्शन में काफी यूनिक लगेगा। इसमें इंडियन और वेस्टर्न दोनों टच है।

लहंगे शादियों में सबसे अच्छे लगते हैं। टिशू फैब्रिक इन दिनों ट्रेंड में भी है। अदिति का ये टिशू लंहगे के साथ ये हैवी लुक काफी खूबसूरत लगेगा।