Logo
election banner
YRKKH Spoiler : टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अरमान-अभिरा और रूही ऑफिस पैंट्री में फंस जाएंगे। जिसके बाद रूही को ठंड लगने लगेगी और फिर अरमान उसके पास जाएगा। तब अभिरा को ये देखकर जलन होने लगेगी। वहीं फिर रूही और अभिरा अरमान के कंधे पर सिर रखकर सो जाएंगे।

YRKKH Spoiler 31 March:  टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन एक नया तांडव होता रहता है। वहीं शो में अब एक नया ट्विस्ट आने वाला है। जहां बीते एपिसोड में आपने देखा होगा कि अभिरा फूफा-सा के लिए कस्टर्ड बनाकर ले जाती है। तभी रूही उसे रोक लेती है। लेकिन अभिरा उससे जबरदस्ती करने लगती है। इस दौरान रूही से अभिरा को धक्का लग जाता है और वो गिर जाती है। 

एक बार फिर बड़ी प्रॉब्लम में फंसेगी अभिरा
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप आगे देखेंगे कि अभिरा एक बड़ी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन निकालते हुए दो बड़ी जिम्मेदारियां कृष को सौंप देगी। लेकिन हड़बड़ी में कृष से कुछ जरूरी पेपर्स गिर जाएंगे। जिससे फूफा-सा यानी संजय सब समझ जाएंगे। कि उनका बेटा सिर्फ वीजा ऑफिस नहीं जा रहा है बल्कि डांस परफॉर्मेंस का भी हिस्सा बनने जा रहा है।  

ऑफिस पैंट्री में फंसेंगे अरमान-अभिरा और रूही 
इसके साथ ही अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि ऑफिस में रूही और अभिरा एक बार फिर आमने-सामने आ जाएंगे और दोनों के बीच जोरदार बहस शुरू हो जाएगी। जिसके बाद अरमान, अभिरा और रूही ऑफिस पैंट्री में फंस जाएंगे। जिसके बाद रूही को ठंड लगने लगेगी। तभी अरमान उसके बाद जाने लगा। वहीं अभिरा को ये सब देखकर अभिरा को जलन होने लगेगी। उसके बाद रूही और अभिरा अरमान के कंधे पर सिर टिकाकर आराम सो जाएंगी।हलांकि, इस वजह से अरमान का कंधा दुखने लगेगा। लेकिन फिर भी रूही अरमान के कंधे पर सिर रखे रहेगी और वो अभिरा टीज करेगी। 

कृष के साथ होगा हादसा
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आप आगे देखेंगे कि अभिरा अपने पति को चिढ़ाएगी और उसके बाद अरमान के कंधे पर मसाज करके उसे ठीक भी करेगी। इसके साथ ही दूसरी तरफ कृष डांस प्रैक्टिस कर होगा उसी बीच एक हादसा हो जाएगा और उसे चोट लग जाएगी। जिसके बाद सभी घरवाले उसे हॉस्पिटल ले जाएंगे। लेकिन इसका अफसोस सबसे ज्यादा अरमान को होगा। तभी अभिरा और रूही उसको संभालेंगे। 

5379487