A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Karan Johar-CarryMinati controversy: मुंबई की एक अदालत ने फिल्ममेकर करण जौहर की याचिका पर अंतरिम आदेश जारी कर उनके पक्ष में फैसला सुनाया है। करण जौहर ने मशहूर यूट्यूबर अजय नागर उर्फ कैरी मिनाटी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मामला तब सामने आया जब हाल ही में कैरी ने एख रोस्ट वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने करण जौहर की नकल की। इसके चलते अब मुंबई कोर्ट ने यूट्यूबर को निर्देश दिया है कि वे करण जौहर को लेकर बनाए गए या उनसे संबंधित किसी भी आपत्तिजनक कंटेंट को हटाएं।

क्या है पूरा विवाद?

यह मामला कैरी मिनाटी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक रोस्ट वीडियो से जुड़ा है, जिसका टाटइल था 'कॉफी विद जलन'। यह वीडियो करण जौहर के चर्चित टॉक शो कॉफी विद करण से प्रेरित था। करण जौहर की कानूनी टीम का आरोप है कि इस वीडियो में उनके खिलाफ अपमानजनक और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया, साथ ही बॉलीवुड और नेपोटिज्म के मुद्दे पर उन्हें निशाना बनाया गया।

Carryminati spoof video

करण जौहर की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि उन्होंने वर्षों की मेहनत से अपनी पहचान और साख बनाई है, और इस तरह का कंटेंट उनकी छवि को नुकसान पहुंचाता है।

अदालत ने क्या कहा?

मुंबई के सिविल जज पी. जी. भोसले ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि प्रतिवादियों- अजय नागर और उनके मैनेजर दीपक चार- ने वादी (करण जौहर) के खिलाफ आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणियां की हैं। अदालत ने फिलहाल संबंधित वीडियो और कंटेंट को हटाने का निर्देश दिया है।

हालांकि कैरी मिनाटी के वकील ने अदालत को बताया कि विवादित वीडियो पहले ही डिलीट किया जा चुका है और आगे की कार्यवाही की आवश्यकता नहीं है। इसके बावजूद अदालत ने अस्थायी निषेधाज्ञा (इंजंक्शन) जारी कर दी। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की पूरी सुनवाई उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आती।

इस मामले में अजय नागर के अलावा उनके मैनेजर दीपक चार, वन हैंड क्लैप मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, गूगल और मेटा को भी प्रतिवादी बनाया गया है।

कौन हैं कैरी मिनाटी?

कैरी मिनाटी भारत के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गेमिंग कंटेंट से की थी, लेकिन बाद में रोस्ट और ट्रेंडिंग विषयों पर कमेंट्री वीडियो के जरिए उन्हें बड़ी लोकप्रियता मिली। उनके चैनल पर 45 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। हाल ही में उन्होंने इंटरनेशनल यूट्यूबर केएसआई के साथ भी सहयोग किया था।