Reet padda Controversy: हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर उठे विवाद के बीच अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। फिल्म पर उनके तीखे कमेंट्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद उन्हें भारी ट्रोलिंग और आलोचना का सामना भी करना पड़ा। इसके चलते उन्होंने अपना इंस्टाग्राम तक डिलीट कर दिया। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं रीत पड्डा और क्या है पूरा मामला।
कौन हैं रीत पड्डा?
रीत पड्डा ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर रहती हैं और अपनी बहन अनीत की तरह फिल्मों में सक्रिय नहीं हैं। वह पेरिस में बतौर कस्टमर सक्सेस मैनेजर काम करती हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्हें मार्केटिंग, कैंपेन स्ट्रेटजी, मार्केट रिसर्च और क्लाइंट रिलेशन जैसे क्षेत्रों में अच्छी पकड़ है। सोशल मीडिया पर भी रीत ज्यादा एक्टिव नहीं थीं, लेकिन हालिया विवाद के बाद उनका नाम तेजी से चर्चा में आ गया।
‘धुरंधर 2’ पर क्या कहा?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज होने के बाद रीत पड्डा ने सोशल मीडिया पर अपनी राय रखते हुए इसे “प्रोपेगेंडा” बताया। उन्होंने अपने पोस्ट में द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी जैसी फिल्मों का भी जिक्र किया और कहा कि ये फिल्में एक खास नैरेटिव को आगे बढ़ाती हैं।
रीत ने अपने कमेंट में लिखा कि ‘धुरंधर’ एक “सरकार समर्थक कहानी” पेश करती है, जिसमें राजनीतिक घटनाओं को जस्टिफाई करने की कोशिश की गई है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
प्रियंका चोपड़ा पर भी साधा निशाना
रीत पड्डा ने अपने पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने ऑस्कर्स 2026 के दौरान हुई एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रियंका ने अपने मंच का इस्तेमाल वैश्विक मुद्दों पर बोलने के लिए नहीं किया।
रीत ने लिखा कि अगर उनकी बहन उस स्थिति में होतीं, तो वह जरूर अपनी आवाज उठातीं। इस बयान के बाद विवाद और भी बढ़ गया।
सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद
रीत पड्डा के पोस्ट वायरल होते ही उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। पहले उनके करीब 6-7 हजार फॉलोअर्स थे, लेकिन विवाद के बाद उनके अकाउंट पर अचानक ध्यान बढ़ गया। हालांकि, बढ़ते विवाद और आलोचना के चलते उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स प्राइवेट कर दिए और बाद में अपना अकाउंट डिलीट कर दिया।