Vijay Sangeetha Divorce: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति (Vijay Thalapathy) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी पत्नी संगीता ने पहले तलाक की अर्जी दी थी। जिसके कुछ दिनों बाद विजय एक्ट्रेस त्रिशा के साथ पब्लिकिली नजर आए। अब एक्टर की पत्नी ने कोर्ट में एक नई याचिका दायर कर दी है।
ससुराल में रहने का अधिकार मांगा
संगीता ने अपनी नई याचिका में कोर्ट से मांग की है कि उन्हें अपने ससुराल में रहने का अधिकार दिया जाए। उनका कहना है कि उन्हें डर है कि कानूनी प्रक्रिया के दौरान उन्हें घर से निकलने के लिए कहा जा सकता है।
इसलिए उन्होंने कोर्ट से अंतरिम आदेश जारी करने की मांग की है ताकि मामले की सुनवाई पूरी होने तक उन्हें घर से बेदखल न किया जाए।
आर्थिक राहत की भी मांग
याचिका में संगीता ने रहने की सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक राहत भी मांगी है। उनका कहना है कि उनका अपना कोई घर नहीं है, इसलिए उन्हें या तो ससुराल में रहने दिया जाए या फिर अलग घर दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्थायी गुजारा भत्ता (परमानेंट एलिमनी) की भी मांग की है।
यह भी पढ़े - बादशाह को गिरफ्तार करने ढूंढ रही हरियाणा पुलिस! 'टटीरी' गाने को लेकर बुरा फंसे रैपर
पति पर लगाया ये आरोप
संगीता ने अपनी याचिका में यह भी आरोप लगाया है कि विजय ने उन्हें चेतावनी दी थी कि अगर वे कोर्ट में कानूनी कार्रवाई करती हैं तो उन्हें ससुराल में रहने नहीं दिया जाएगा। इसी वजह से उन्होंने कोर्ट से तुरंत राहत देने की मांग की है। विजय और संगीता की शादी अगस्त 1999 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं-जेसन संजय और दिव्या शाशा।
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
तलाक की अर्जी में संगीता ने आरोप लगाया है कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप था। उनका दावा है कि उन्हें इस रिश्ते के बारे में साल 2021 में पता चला। इसी आधार पर उन्होंने 'Special Marriage Act 1954' की धारा 27(1)(a) के तहत फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है।
तृषा कृष्णन के साथ दिखे विजय
इसी बीच विजय को हाल ही में एक शादी के रिसेप्शन में अभिनेत्री तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) के साथ देखा गया। दोनों एक ही कार में कार्यक्रम में पहुंचे और साथ ही बाहर निकलते भी नजर आए। हालांकि दोनों के रिश्ते को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इनके अफेयर चर्चा तेज हो गई हैं।
यह भी पढ़े - राहुल गांधी का बड़ा बयान: बोले- 'द केरल स्टोरी' कोई नहीं देख रहा, थिएटर खाली हैं; ऐसी फिल्में समाज को बांट रहीं'