Badshah: रैपर बादशाह अपने नए हरियाणवी गाने 'टटीरी' (Tateeree) को लेकर बुरी तरह विवादों में फंस गए हैं। इस गाने के चलते उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। गाने में कथित तौर पर अश्लील शब्दों और आपत्तिजनक इशारों के इस्तेमाल का आरोप है जिसके बाद पुलिस ने रैपर के खिलाफ FIR दर्ज की है और अब गिरफ्तारी के लिए लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आरोपी को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगहों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही बादशाह को नोटिस भेजकर पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
VIDEO | Jind: On case filed against rapper Badshah over alleged objectionable content in 'Tateeree' music video, DSP Sanjay Kumar says, "A song sung by Aditya Prateek Singh (Badshah) went viral on social media. In this regard, two complaints were received, one from the GM… pic.twitter.com/8hjpKoNnXb
— Press Trust of India (@PTI_News) March 7, 2026
यूट्यूब से हटाया गया गाना
विवाद बढ़ने के बाद “टटीरी” गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से भी इस गाने को हटाने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आपत्तिजनक कंटेंट को शेयर करने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शिकायत के बाद दर्ज हुई FIR
इस मामले में पंचकूला के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। यह शिकायत एक स्थानीय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गाने के म्यूजिक वीडियो में आपत्तिजनक बोल, अश्लील इशारे और ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं जो महिलाओं की गरिमा का अपमान करते हैं।
स्कूल यूनिफॉर्म वाले सीन पर भी आपत्ति
एफआईआर में यह भी कहा गया है कि वीडियो में कुछ लड़कियों को स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाया गया है और कुछ दृश्य ऐसे हैं जिन्हें अनुचित माना जा रहा है। आरोप है कि वीडियो में स्कूल जैसे माहौल को भी गलत तरीके से पेश किया गया है।
Badshah picturised a song called “Tateeree” in which girls are portrayed as school-going students.
— Dr Nimo Yadav 2.0 (@DrNimoYadav) March 6, 2026
In the first frame, a group of schoolgirls is shown dancing.
In the next frame, Badshah appears and sings, “Aaya Badshah doli chadhane, in sabki ghodi banane.”
I’ll say it again,… pic.twitter.com/3ID18sDGPH
इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 296 के साथ-साथ इंडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वुमेन (प्रोहिबिशन) एक्ट, 1986 की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और उससे जुड़े सभी सबूतों की जांच की जा रही है। फिलहाल रैपर बादशाह की ओर से इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक बयान या माफी सामने नहीं आई है।









