Varun Dhawan Controversy: वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। पेड रिव्यू के आरोप पर एक्टर ने खुद सामने आकर जवाब दिया है।

Hai Jawani To Ishq Hona Hai Controversy: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

एक कंटेंट क्रिएटर ने दावा किया कि उनसे फिल्म के टीजर पर ‘फेक रिव्यू’ देने के लिए कहा गया था। उनका कहना है कि जब उन्होंने बताया कि उन्होंने टीजर देखा ही नहीं है, तब भी उन्हें स्क्रिप्टेड रिएक्शन देने को कहा गया।

‘बिना देखे रिव्यू नहीं दूंगी’

इन्फ्लूएंसर ने साफ मना कर दिया और कहा कि बिना देखे किसी फिल्म का रिव्यू देना गलत है। उन्होंने इस पूरे मामले को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिससे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वरुण धवन ने दिया जवाब

Varun Dhawan

वीडियो वायरल होने के बाद खुद वरुण धवन ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, “उम्मीद है आपको इस वीडियो से व्यूज मिलें।” एक्टर के इस कमेंट पर इन्फ्लूएंसर ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें व्यूज के लिए ऐसे कंटेंट की जरूरत नहीं है और वो पहले ही अपने काम से संतुष्ट हैं।

सोशल मीडिया पर बहस तेज

इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ लोग इन्फ्लूएंसर का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ वरुण धवन के पक्ष में नजर आ रहे हैं।

कब होगी रिलीज

‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं। फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

यह भी पढ़े - बोल्ड शूट से पहले नर्वस थे रणवीर सिंह, सोनाली राऊत ने सालों बाद किया खुलासा