Logo
बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक सेलेब्स अक्सर भगवान की भक्ति में रमे दिखते हैं। इसी बीच एक्ट्रेस निया शर्मा ने आज शुक्रवार को असम के मां कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन किए। एक्ट्रेस ने अपने दर्शन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

Nia Sharma: बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक सेलेब्स किसी ना किसी वक्त भगवान की भक्ति में रमे दिखते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, उर्वशी रौतेला और टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने असम के गुवाहाटी पहुंचकर मां कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन किए थे।

वहीं अब टीवी जगत की फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा भी माता कामाख्या देवी के द्वार पहुंची हैं। निया ने आज शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह मां कामाख्या की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं।

Nia Sharma
Nia Sharma- Instagram

निया शर्मा ने शुक्रवार को गुवाहाटी पहुंचकर माता के दर्शन किए। एक्ट्रेस बेबी पिंक एथेनिक सूट सेट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Nia Sharma
Nia Sharma- Instagram

निया की ये तस्वीरें दर्शन करने के बाद की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस माथे पर लाल सिंदूर का तिलक लगाए और गले में फूलों की माला पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने हाथ में पूजन सामग्री पकड़ी हुई है। 

Nia Sharma
Nia Sharma- Instagram

उन्होंने कार से सफर करते हुए मां कामाख्या देवी मंदिर के बाहरी प्रवेश द्वार का एक वीडियो भी शेयर किया।

Nia Sharma
Nia Sharma- Instagram

इससे पहले निया जनवरी माह में ऋषिकेश गईं थीं जहां से उन्होंने गंगा घाट ऐर पूजा-अर्चना करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।

5379487