T20 World Cup: भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस बड़ी जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की।
अहमदाबाद में ऐतिहासिक जीत
रविवार को खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ही सिमट गई। इस तरह भारत ने 96 रन से शानदार जीत दर्ज की और तीसरी बार टी20 विश्व कप जीत लिया।
यह भी पढ़े - रणवीर सिंह का ‘बीस्ट मोड’ देख फैंस हुए दीवाने, ट्रेलर को 2 घंटे में 3 मिलियन व्यूज; 2000 करोड़ की चर्चा
अमिताभ बच्चन ने क्यों नहीं देखा मैच?
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी भारत की जीत पर अलग अंदाज में खुशी जताई। उन्होंने एक्स पर टीम इंडिया की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “कहा था, मैं मैच नहीं देखूंगा तो भारत जीत जाएगा… और ऐसा ही हुआ।”
शाहरुख खान और आमिर खान की प्रतिक्रिया
शाहरुख खान ने टीम इंडिया की तारीफ करते हुए लिखा कि यह बहुत बड़ी जीत है और खिलाड़ियों को मैदान पर देखकर गर्व महसूस होता है।
वहीं आमिर खान ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि आज एक अरब दिल जश्न मना रहे हैं।
अजय देवगन और अक्षय कुमार भी हुए खुश
अजय देवगन ने बताया कि मैच के दौरान इतना चिल्लाए कि उनका गला ही बैठ गया, लेकिन खुशी कम नहीं हुई।
अक्षय कुमार ने भी टीम इंडिया को बधाई देते हुए एक मजेदार वीडियो शेयर किया और कहा कि हर घर में जश्न का माहौल है।
आयुष्मान खुराना का खास पोस्ट
आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “अहमदाबाद का अभिशाप टूट गया।”
अन्य सितारों ने भी दी बधाई
अनुपम खेर ने मैच खत्म होने से पहले ही खुशी में वीडियो शेयर करते हुए “बुमराह, बुमराह” चिल्लाया। संजय दत्त ने खिलाड़ियों को चैंपियन बताया। सारा अली खान, रश्मिका मंदाना और अनन्या पांडे ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर टीम इंडिया को बधाई दी।
तीसरी बार चैंपियन बना भारत
इस जीत के साथ भारत तीसरी बार टी20 विश्व कप का विजेता बन गया है। टीम इंडिया की इस शानदार जीत से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है और देशभर में जश्न मनाया जा रहा है।
यह भी पढ़े - Dhurandhar 2 Advance Booking: 'धुरंधर 2' के बिके 87 हजार टिकट, रणवीर सिंह की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 8 करोड़