haribhoomi hindi news
Sunny Deol in Jaat: सनी देओल ने अपने 67वें जन्मदिन पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जाट' से फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है। पोस्टर में वह फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।

Jaat First Look Out: 'गदर 2' से बॉक्स ऑफिस पर दोबारा कब्जा जमाने वाले अभिनेता सनी देओल 19 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जाट' का पहला लुक रिवील कर दिया है। पोस्टर में अभिनेता का हाइ-इंटेस लुक देखने को मिल रहा है।

'जाट' का पहला लुक रिवील
सनी देओल 19 अक्टूबर 2024 को 67 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनकी आगामी फिल्म जाट से उनके लुक का पर्दा उठ गया है। सनी ने अपने सोशल मीडिया पर इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है। जाट एक एक्शन पैक्ड फिल्म होगी जिसमें सनी देओल एक बार एंग्री मैन के रोल में दिखेंगे।

पोस्टर देखकर साफ है कि फिल्म 'जाट' में भरपूर एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा। लुक की बात करें तो पोस्टर में सनी देओल हाथ में बड़ा सा पंखा लिए ऐंग्री अवतार में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म बड़े-बड़े स्टंट्स जॉनर और एक्शन पैक्ड फिल्मों को टक्कर देने वाली है।

इस फिल्म में सनी देओल के अलावा अभिनेता रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा जैसे सितारे नजर आएंगे। जाट का डायरेक्शन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है जो साउथ की कई बेहतरीन फिल्मों के निर्देशक रहे हैं। सनी के पोस्ट पर फैंस उन्हें जन्मदिन के साथ-साथ फिल्म को लेकर बधाई दे रहे हैं।

एक्टर का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल के पास फिलहाल 'जाट' के अलावा लाहौर 1947 पाइपलाइन में है। इस पिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा नजर आएंगी। वहीं अभिनेता ने 2023 की फिल्म गदर 2 से धांसू कमबैक किया था। 

7