महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत बेमचा के सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर को एन्टी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रायपुर की टीम ने एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को शिकायत के आधार पर ट्रैप कर की गई।
प्रार्थी ने दर्ज कराई थी शिकायत
प्रार्थी सूरज राम रात्रे ने एसीबी रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि, उनकी पत्नी के नाम पर ग्राम बेमचा के इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में आबादी भूमि/मकान है। पूर्व सरपंच द्वारा इस भूमि पर निर्माण कार्य के लिए एनओसी जारी की जा चुकी थी।
3.80 लाख रुपए में एडवांस के रूप में ले लिया
वहीं लेकिन वर्तमान सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर ने अनुमति निरस्त कर दी और पुनः अनुमति देने के एवज में चार लाख रुपए की रिश्वत की मांग की। शिकायत के आधार पर एसीबी सौदा तय किया और 50 हजार रुपए, मोलभाव कर 3.80 लाख रुपए में एडवांस के रूप में ले लिया। इसके बाद एसीबी टीम ने 16 अप्रैल को ट्रैप कार्रवाई की।
रंगे हाथों रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार
इस दौरान सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर को शिकायतकर्ता से एक लाख रुपए की अगली किस्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। एसीबी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)









