Jani Master Arrested: 'स्त्री 2' कोरियोग्राफर जानी मास्टर गिरफ्तार; महिला सहकर्मी संग यौन उत्पीड़न के आरोप

Choreographer Jani Master Arrested over sexual assault charges
X
Jani Master Arrested
Jani Master Arrested: तमिल-तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर डांस कोरियोग्राफर जानी मास्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनपर यौन उत्पीड़न और रेप के आरोप लगे हैं।

Jani Master Arrested: 'स्त्री 2', 'पुष्पा' और 'बाहुबली' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में बतौर कोरियोग्राफर काम कर चुके जानी मास्टर उर्फ शेख जानी बाशा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गोवा से उन्हें अरेस्ट किया है। तमिल इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर जानी पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न और रेप का मामला दर्ज करवाया था जिसके आधार पर पुलिस ने कारर्वाई की है।

पीटीआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरियोग्राफर को साइबराबाद पुलिस ने गोवा से हिरासत में ले लिया है जहां उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा और ट्रांजिट वॉरंट के बाद हैदराबाद लाया जाएगा।

महिला संग यौन उत्पीड़न के आरोप
महिला ने जानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें उसने दावा किया था कि कोरियोग्राफर ने कई वर्षों तक अलग-अलग जगहों पर उसका यौन उत्पीड़न किया। जब उसके साथ ये घटना हुई तब वह नाबालिग थी। पुलिस में FIR दर्ज होने के बाद से ही जानी मास्टर फरार चल रहे थे। वहीं प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट (POCSO) के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने गोवा से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

महिला ने दर्ज कराई थी शिकायत
21 वर्षीय महिला जो खुद पेशे से कोरियोग्राफर हैं उन्हें जानी ने असिस्टेंस कोरियोग्राफर की जॉब दी थी। महिला का आरोप है कि शूटिंग के दौरान जानी मास्टर उनका यौन उत्पीड़न करते थे। महिला का दावा है कि जानी मास्टर ने आउटडोर शूटिंग के वक्त चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद समेत कई शहरों में उसका कई बार यौन उत्पीड़न किया है और कई बार मारपीट भी की। महिला ने कहा कि फोटोशूट और रिहर्सल के दौरान वह उसके मानसिक तौर पर प्रताड़ित करता था। पहले से शादीशुदा होने के बावजूद जानी ने महिला पर उनसे शादी करने का दबाव भी बनाया था।

कई हिंदी गाने किए कोरियोग्राफ
जानी ने हालिया रिलीज ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ का गाना ‘आई नहीं’ कोरियोग्राफ किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘किसी का भाई किसी की जान’, ‘राधे’, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और ‘खेल खेल में’ जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया हैं। वह साउथ इंडस्ट्री में राम चरण, जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी, धनुष और पवन कल्याण समेत कई बड़े सेलेब्स के साथ काम कर चुके हें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story