Logo
‘स्प्लिट्सविला 7’ फेम मयंक पवार का 37 साल की उम्र में निधन। 6 बार मिस्टर इंडिया रह चुके फिटनेस आइकन के निधन की खबर से फैंस सदमे में हैं।

Mayank Pawar Death: रियलिटी शो 'MTV Splitsvilla' के कंटेस्टेंट रहे मयंक पवार का 23 फरवरी 2026 को निधन हो गया। वो 37 साल के थे। निधन की जानकारी उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी गई। पोस्ट में लिखा गया, “एक भाई, एक चैंपियन, एक मेंटॉर और कई लोगों के लिए प्रेरणा... मयंक पवार हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। ओम शांति।”

हालांकि उनकी मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। इस खबर से उनके फैंस और करीबियों को बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

आज शाम को होगी शोक सभा

परिवार की ओर से बताया गया है कि मयंक पवार की शोक सभा 25 फरवरी 2026 को शाम 5 से 6 बजे के बीच वाल्मीकि मंदिर, संगम पार्क, राणा प्रताप बाग में रखी जाएगी। उनके चाहने वालों से प्रार्थना सभा में शामिल होने की अपील की गई है।

यह भी पढ़े - 'सुपरस्टार हो तो भी असंवेदनशीलता बर्दाश्त नहीं होगी': रणवीर सिंह को कर्नाटक HC की फटकार; 'कांतारा' विवाद में दी राहत

‘स्प्लिट्सविला 7’ से मिली पहचान

Mayank Pawar Splitsvilla 7
Mayank Pawar Splitsvilla 7

मयंक पवार को असली पहचान 'MTV Splitsvilla' के सातवें सीजन से मिली थी। शो में उनकी शांत और मजबूत शख्सियत ने सभी का दिल जीत लिया था। जब वह शो से बाहर हुए थे, तब होस्ट सनी भावुक हो गई थी और उन्हें गले लगा लिया था। को-होस्ट निखिल ने भी उन्हें अपनापन दिखाया था। 

यह भी पढ़े - रेखा के 5 आइकॉनिक लुक्स जिन्होंने बनाया उन्हें फैशन क्वीन!

फिटनेस की दुनिया का बड़ा नाम

1 जनवरी 1989 को जन्मे मयंक पवार फिटनेस इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा थे। वो 6 बार मिस्टर इंडिया और मिस्टर एशिया का खिताब जीत चुके थे। उन्होंने ‘एमपी फिटनेस’ नाम से ऑनलाइन कोचिंग भी शुरू की थी, जहां वह बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन और मॉडलिंग की ट्रेनिंग देते थे। मयंक पवार की अचानक मौत से फैंस सदमे में हैं। हर कोई यही दुआ कर रहा है कि उनकी आत्मा को शांति मिले।

यह भी पढ़े - धर्मेंद्र की याद में भावुक हुईं हेमा मालिनी: बोलीं- 'यकीन नहीं होता वो चले गए, मैं उनसे फिर कब मिलूंगी?'

5379487