Yeh Prem Mol Liya: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) अपनी फैमिली एंटरटेनर फिल्मों के लिए बेहद मशहूर हैं। हम आपके हैं औकन, हम साथ-साथ हैं और विवाद जैसी ब्लॉकबस्टर हिट्स देने वाले निर्देशक अब 11 साल बाद अपनी नई फिल्म से वापसी आ रहे हैं। सूरज बड़जात्या ने अपनी नई फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
राजश्री प्रोडक्शंस का ऐलान
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। आयुष्मान को सूरज बड़जात्या के आइकॉनिक प्रेम के किरदार में देखना हर फैन के लिए दिलचस्प होगा। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
सोशल मीडिया हैंडल पर एक अनाउंसमेंट नोटिस शेयर करते हुए लिखा है- "राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के सहयोग से हम बड़ी स्क्रीन पर एक फैमिली-एंटरटेनर फिल्म लेकर आ रहे हैं। डारेक्टर- सूरज बड़जात्या के निर्देशन में फिल्म ये प्रेम मोल लिया में आयुष्मान खुराना और शरवीर वाघ नजर आएंगे। इसमें हिमेश रेशमिया का संगीत होगा।"
'प्रेम' के आइकॉनिक किरदार की वापसी
इस फिल्म की सबसे खास बात ‘प्रेम’ किरदार की वापसी है, जो करीब 11 साल बाद स्क्रीन पर लौट रहा है। इस बार आयुष्मान खुराना राजश्री फिल्म्स के प्रेम बनेंगे, जो इस किरदार के लिए एक नई ताजगी और नया अंदाज देखने की उम्मीद है। वहीं उनकी जोड़ी पहली बार शरवरी वाघ के साथ दिखाई देगी, जो दर्शकों के लिए भी एक फ्रेश एक्सपीरियंस देगी।
इससे पहले सूरज बड़जात्या ने फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' बनाई थी जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में थए, और उनका डबल रोल भी था। 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म को भी सराहना मिली, हालांकि ये फिल्म दर्शकों को उतनी खास इंप्रेस नहीं कर पाई।