एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर Sonu Sood दुबई में फंसे लोगों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि दुबंई में फंसे किसी भी नेशनलिटी के लोग उनसे इंस्टाग्राम पर संपर्क कर सकते हैं।

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर Sonu Sood ने दुबई में फंसे लोगों की मदद का बीड़ा उठाया है। ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद मिडल ईस्ट में कई भारतीय और अन्य देश के लोग फंसे हुए हैं। ऐसे में सोनू सूद ने फ्री में रहने की जगह मुहैया कराने और अन्य जरूरतों में मदद करने का ऐलान किया है।

वीडियो के जरिए दी जानकारी

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा कि दुबई में फंसे लोग, चाहे भारतीय हों या किसी और देश के नागरिक, वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने लिखा, “युद्ध की वजह से दुबई में कई यात्री फंसे हुए हैं। अगर आपके पास रहने की जगह नहीं है, तो हम मुफ्त में सुरक्षित जगह उपलब्ध करवा रहे हैं। कोई पाबंदी या शर्त नहीं है, सिर्फ इंसानियत के नाते मदद की जा रही है। इंस्टाग्राम पर हमें मैसेज करें।”

यह भी पढ़े - Vijay Rashmika Reception: ग्रैंड रिसेप्शन में छाए विजय-रश्मिका, अल्लू अर्जुन से राम चरण तक पहुंचे ये स्टार्स; VIDEO

इंस्टाग्राम पर संपर्क करें

सोनू सूद ने कहा कि जिन्हें मदद चाहिए, वे उनके इंस्टाग्राम अकाउंट @sonu_sood पर डायरेक्ट मैसेज कर सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फंसे लोगों को बिल्कुल मुफ्त ठहरने की सुविधा दी जाएगी।

यह भी पढ़े - Holi Songs: रंग बरसे, बलम पिचकारी... इस होली बनाएं परफेक्ट बॉलीवुड प्लेलिस्ट, जो रंगों में घोल दे म्यूज़िक का जादू

पहले भी मदद के लिए रहे आगे

सोनू सूद कोविड-19 महामारी के दौरान भी हजारों प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद कर चुके हैं। उन्हें ‘रियल लाइफ हीरो’ कहा जाता है। हाल ही में उन्होंने अभिनेता राजपाल यादव की भी मदद की पहल की थी।

यह भी पढ़े - Vijay Rashmika: रश्मिका ने अपने हाथों से खिलाया विजय को खाना, शादी के बाद फैंस संग शेयर किए खास पल; VIDEO

मिडल ईस्ट में युद्ध का हाल

ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद वहां स्थिति तनावपूर्ण है। मिडल ईस्ट में कई लोग फंसे हुए हैं और सैंकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। ऐसे मुश्किल समय में फिर एक बार सोनू सूद ने इंसानियत की मिसाल पेश की है।

यह भी पढ़े - Bollywood Holi Celebration: शबाना आजमी की होली पार्टी में रंगों की बौछार, उर्मिला मातोंडकर ने जमकर किया डांस; VIDEO