Sonam Kapoor Motherhood: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी मदरहुड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने छोटे बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका रियल और अनफिल्टर्ड लुक नजर आया।
‘डार्क सर्कल्स जिंदाबाद’ कैप्शन
इस तस्वीर में सोनम बिना मेकअप नजर आई और उनकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स भी दिखे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा ‘डार्क सर्कल्स जिंदाबाद’, सोनम की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
मदरहुड की सच्चाई दिखाई
जहां कई सेलेब्स परफेक्ट तस्वीरें शेयर करते हैं, वहीं सोनम ने अपनी असली जिंदगी की झलक दिखाई। उन्होंने दिखाया कि मां बनने के बाद नींद पूरी न होना और थकान होना बिल्कुल सामान्य है।
तस्वीर से साफ है कि सोनम अपने बच्चे की देखभाल में पूरी तरह जुटी हुई हैं। डार्क सर्कल्स इस बात का इशारा करते हैं कि वो रातों में जागकर अपने बच्चे का ख्याल रख रही हैं।
हाल ही में दूसरी बार बनी मां
सोनम कपूर ने 29 मार्च 2026 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। इससे पहले वह 2022 में बेटे वायु की मां बनी थी। दोनों बच्चों के बीच करीब चार साल का अंतर है।
शादी और पर्सनल लाइफ
सोनम कपूर ने 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं और अब यह कपल दो बच्चों के माता-पिता हैं।
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर आखिरी बार फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आई थी, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़े - रणदीप हुड्डा ने एक महीने बाद बेटी का नाम किया रिवील; पहली बार दिखाई तस्वीर