Sonam Kapoor baby Shower: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खूबसूरत दौर को एन्जॉय कर रही हैं। पति आनंद आहूजा के साथ दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुटी सोनम ने 8 फरवरी को अपने घर पर एक खास बेबी शॉवर सेरेमनी (गोद भराई) का आयोजन किया। सेरेमनी में परिवार के करीबी सदस्य और फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए।
बेबी शॉवर की तस्वीरें आईं सामने
सेरेमनी के बाद सोनम कपूर की बेबी शॉवर से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिन्हें देखकर फैंस काफी खुश नजर आए। तस्वीरों में सोनम लाइम ग्रीन रंग के लहंगे-चोली में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। भारी ज्वेलरी और स्लीक बन के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया, जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था।
पूजा के दौरान आनंद आहूजा लगातार अपनी पत्नी की ओर देखते नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वहीं एक तस्वीर में खूबसूरत फूलों से सजा लकड़ी का टेबल भी दिखा, जिस पर सफेद और बैंगनी रंग के फूलों की शानदार सजावट की गई थी।
बॉलीवुड सेलेब्स हुए शामिल
बेबी शॉवर के मौके पर सोनम और आनंद की खुशी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमााम सेलेब्स शामिल हुए। करीना कपूर अपने रॉयल ब्लू ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं। तो वहीं भूमि पेडनेकर ने वाइट लहंगे में चार चांद लगा दिए।
शबाना आजमी, अर्जुन कपूर, फराह खान भी इसमें शामिल हुए।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की लव स्टोरी
सोनम कपूर की मुलाकात आनंद आहूजा से साल 2015 में फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के प्रमोशन के दौरान हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि सोनम के दोस्त उन्हें आनंद के एक दोस्त से मिलवाना चाहते थे, लेकिन बातचीत आनंद से ज्यादा होने लगी। कुछ ही हफ्तों में दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और साल 2018 में उन्होंने भव्य शादी कर ली।
साल 2022 में कपल ने अपने बेटे वायु का स्वागत किया था। वहीं नवंबर 2025 में सोनम ने प्रिंसेस डायना से इंस्पायर्ड पिंक आउटफिट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसकी कैप्शन उन्होंने सिर्फ एक शब्द में दी थी- “Mother।”