Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा की शादी में नहीं आए दोनों भाई लव-कुश, दोस्तों ने निभाई रस्में

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding
X
सोनाक्षी सिन्हा की शादी में नहीं आए दोनों भाई लव-कुश, दोस्तों ने निभाई रस्में
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को पति-पत्नि बन गए हैं। लेकिन कपल के इस खास मौके पर उनके दोनों भाई लव-कुश शादी के किसी भी फंक्शन में नजर नहीं आए। ऐसे में उनके दोस्तों ने रस्में निभाई।

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को पति-पत्नि बन गए हैं। लेकिन कपल ने ना तो निकाह किया और ना ही सात फेरे लिए, बल्कि दोनों ने सिविल मैरिज करके एक-दूजे का हाथ थामा है। वहीं शादी के रजिस्टर्ड करवाने के बाद सोनाक्षी और जहीर ने रिसेप्शन पार्टी की। जिसमें सलमान खान, काजोल, रेखा, अदिति राव हैदरी, हनी सिंह, विद्या बालन समेत कई बी-टाउन के सितारों ने शिरकत की।

सोनाक्षी सिन्हा की शादी में नहीं आए दोनों भाई लव-कुश
दरअसल, सोनाक्षी और जहीर की शादी के इस जश्न में दोनों फैमली खूब एंजॉय करती दिखीं। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने भी बेटी-दामाद को अपना भी आशीर्वाद दिया। लेकिन इस शादी के किसी भी फंक्शन में एक्ट्रेस के दोनों भाई लव और कुश सिन्हा नहीं नजर आए। हलांकि, रजिस्टर मैरिज में सोनाक्षी के भाई कुश को जाते देखा गया था, लेकिन वो शादी के जश्न या रिसेप्शन पार्टी शामिल हुए नहीं देखा गया।

एक्ट्रेस के दोस्तों ने निभाई रस्में
बता दें, सोनाक्षी सिन्हा परिवार की इकलौती बेटी और दोनों की अकेली बहन है। लेकिन अब शादी में दोनों भाइयों की गैरमौजूदगी पर सवाल उठ रहे हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद जहीर संग सोनाक्षी की शादी से उनके भाई खुश नहीं हैं। वहीं दोनों भाइयों की गैरमौजूदगी में सोनाक्षी के करीबी दोस्त और एक्टर साकिब सलीम ने भाई का फर्ज निभाया। दरअसल, जब सोनाक्षी ने वेडिंग वेन्यू में एंट्री की, तब व्हाइट फूलों से सजी चादर को एक्टर साकिब सलीम ने पकड़ा हुआ था। इस रस्म में भाई फूलों की चादर पकड़ते हैं। लेकिन सोनाक्षी के दोनों ही भाई शादी में कहीं नजर नहीं आए। इस बीच एक्ट्रेस काफी इमोशनल होती भी दिखीं है और उनकी आंखों में आंसू साफ नजर आए। शायद वो अपने खास दिन दोनों भाइयों को मिस कर रही थीं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story