Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी की शादी की तैयारियों के बीच होने वाले समधी के घर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, जहीर के साथ यूं दिए पोज

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding
X
सोनाक्षी की शादी की तैयारियों के बीच होने वाले समधी के घर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, जहीर के साथ यूं दिए पोज
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में बीती रात शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ होने वाले समधी साहब इकबाल रतनसी के घर पहुंचे थे।

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को ऑफिशियली हमेशा के लिए एक-दूजे के होने जा रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस की शादी के फंक्शन शुरु हो चुके हैं। इस बीच बीती रात शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ होने वाले समधी इकबाल रतनसी के घर पहुंचे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

सोनाक्षी के होने वाले ससुराल पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा
हलांकि, इससे पहले दावा किया जा रहा था कि सोनाक्षी का परिवार उनके इस फैसले से खुश नहीं है। लेकिन, अब पापा शत्रुघ्न सिन्हा ने इन सभी खबरों को गलत ठहरा दिया है। इस बीच शत्रुघ्न सिन्हा अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ खूब पोज दिए और दोनों आपस में बात करते हुए हंसते भी नजर आए। वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खू वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस भी भर-भर के अपना रिएक्शन दे रहे हैं, क्योंकि अब तक कई मीडिया रिपोर्ट्स आईं, जिनमें दावा किया जा रहा था कि सोनाक्षी के माता-पिता यानी शत्रु्घ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा और भाई लव सिन्हा उनकी शादी से खुश नहीं हैं। ऐसे में बीती रात शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ होने वाले समधी इकबाल रतनसी के घर पहुंचकर इसे झूठा ठहरा दिया है।

कपल अपना रिसेप्शन पार्टी ग्रैंड करेंगे
आपको बता दें, हाल ही में सोनाक्षी भी शादी की तैयारियों के बीच मुंबई के बांद्रा में स्पॉट हुई थीं। इस बीच एक्ट्रेस सफेद रंग के आउटफिट में नजर आई थीं। वहीं, बताया जा रहा है कि, कपल अपना रिसेप्शन पार्टी ग्रैंड करेंगे। जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के खास लोग शामिल होंगे। इसके साथ ही सोनाक्षी और जहीर ने अपनी शादी के लिए शिल्पा शेट्टी के मुंबई रेस्टोरेंट को चुना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story