Karan Arjun: 'मेरे करण अर्जुन आएंगे'! 30 साल बाद थिएटर्स में फिर गूंजेगी आवाज, री-रिलीज होगी सलमान-शाहरुख की फिल्म

Shahrukh Khan Salman Khan film Karan Arjun to re-release in theatres after 30 years
X
फिल्म 'करण अर्जुन' 1995 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
Karan Arjun: सलमान खान और शाहरुख खान की 1995 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म करण अर्जुन दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 30 साल पर्दे पर फिल्म को री-रिलीज किया जाएगा। जानिए कब थिएटर में आएगी फिल्म।

Karan Arjun Re Release: पिछले कुछ महीनों में कई कल्ट क्लासिक फिल्में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो चुकी हैं। जब वी मेट, लैला मजनू, सिंघम के बाद अब एक और बड़ी फिल्म दोबारा पर्दे पर आ रही है। ये है सलमान खान और शाहरुख खान की 1995 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म करण अर्जुन।

30 साल बाद दोबारा रिलीज हो रही फिल्म
जी हां 30 साल बाद ये फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 90 के दशक की सबसे आइकॉनिक फिल्म मानी जाने वाली करण अर्जुन एक बार फिर थिएटर्स में दर्शकों को एंटरटेन करने आ रही है। अभिनेता सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इसकी जानाकरी दी है और अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की।

ये फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने जा रही है। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक टीज़र वीडियो शेयर करते हुए फनी अंदाज में लिखा- फिल्म में राखी जी ने सही कहा था कि मेरे करण अर्जुन आएंगे… 22 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में (आ रहे हैं)।

ऋतिक रोशन ने शेयर किया पोस्ट
राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी करण अर्जुन साल 1995 में रिलीज हुई थी। ये उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। अब दोबारा रिलीज होने का अनाउंसमेंट होने पर ऋतिक रोशन ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट किया है।

सलमान-शाहरुख की क्लासिक फिल्म
फिल्म की कहानी की बात करें तो करण और अर्जुन दो भाईयों के पुनर्जन्म की कहानी है। दोनों भाई अपनी मां की रक्षा के लिए ठाकुर संग्राम सिंह (अमरीश पुरी) से लड़ाई लड़ते हैं औऱ मारे जाते हैं। जिसके बाद उनका अलग-अलग शहरों में पुनर्जन्म होता है लेकिन किसी न किसी तरह वे बार-बार आपस में टकराते हैं। उनकी मां जो अब तक बदले की आग में जिंदा है वो अपने मरे हुए बच्चों के इंतजार में है जो कहती है मेरे करण अर्जुन आएंगे। फिल्म में सलमान, शाहरुख के अलावा काजोल और ममता कुलकर्णी अहम रोल में हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story