Sarke Chunar Controversy: फिल्मी गानों में कथित अश्लीलता को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में ‘सरके चुनर तेरी सरके’ और ‘टटीरी’ गानों पर उठे विवाद के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने सख्त रुख अपनाया है। महिला आयोग ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर इन गानों पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग का कहना है कि पहली नजर में इन गानों का कंटेंट आपत्तिजनक, अश्लील और यौन संकेतों से भरा हुआ लगता है।
इन लोगों को भेजा गया समन
‘सरके चुनर’ गाने के मामले में अभिनेत्री नोरा फतेगी, अभिनेता संजय दत्त, गीतकार रकीब आला, निर्माता और निर्देशक समेत पांच लोगों को समन भेजा गया है। सभी को 24 मार्च को दोपहर 12:30 बजे आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
वहीं ‘टटीरी’ गाने से जुड़े गायक बादशाह, गीतकार, निर्देशक और निर्माता को 25 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया गया है। आयोग ने चेतावनी दी है कि अगर तय तारीख पर कोई भी व्यक्ति पेश नहीं होता है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े - Dhurandhar 2 X Review: रणवीर सिंह के ‘बीस्ट मोड’ ने जीता फैंस का दिल, क्लाइमैक्स ने उड़ाए होश; फैंस बोले- पैसा वसूल
कानून उल्लंघन का शक
आयोग के अनुसार, इन गानों में भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम के उल्लंघन की आशंका है। इसलिए मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
गानों को यूट्यूब से हटाया गया
विवाद बढ़ने के बाद दोनों गानों को यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। सोशल मीडिया पर इन गानों के बोल और वीडियो को लेकर काफी आलोचना हो रही थी।
क्या है विवाद की वजह?
लोगों का आरोप है कि गानों में डबल मीनिंग लिरिक्स और बोल्ड डांस स्टेप्स के जरिए महिलाओं को गलत तरीके से दिखाया गया है। ‘टटीरी’ गाने में तो स्कूल यूनिफॉर्म पहनी लड़कियों के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई गई है।
आयोग की सख्त चेतावनी
महिला आयोग ने साफ कहा है कि मनोरंजन के नाम पर महिलाओं की गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता। सभी संबंधित लोगों को दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रखना होगा।
यह भी पढ़े - Dhurandhar The Revenge First Review: कैसी है धुरंधर-2? तरण आदर्श ने कहा-‘ब्लॉकबस्टर सुनामी’