Metro In Dino: अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' काफी चर्चा में हैं। वहीं फिल्म में पहली बार सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। इसी बीच फिल्म की नई तारीख की घोषणा कर दी गई हैं। लेकिन एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। हलांकि, इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। 

अनुराग बसु की फिल्म की नई रिलीज डेट आईं सामने
दरअसल, अक्सर अनुराग बसु की फिल्म दिल छू देने वाली होती है। वहीं एक बार फिर डारेक्टर के रूप में एक नई कहानी को पेश कर रहे हैं। इसके साथ ही मेकर्स ने शुक्रवार यानी 19 अप्रैल को इस फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।  ऐसे में अब वह एंथोलॉजी फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों में बिल्कुल नई कास्ट के साथ दर्शको के बीच नजर आने वाले हैं। 

इस दिन दस्तक देगी फिल्म
हाल ही में कोंकणा सेन शर्मा ने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी अपने फैंस को सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टारकास्ट की तस्वीर शेयर कर दी हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए, उन्होंने लिखा कि, "तैयार हो जाइए शहरी रोमांस देखने के लिए, जो इससे पहले आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। 'मेट्रो इन दिनो' 29 नवंबर 2024 में को सिनेमाघरो में रिलीज होने वाली हैं। 

फिल्म के स्टार कास्ट
आपको बता दें, इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु और भूषण कुमार ने किया है। वहीं जहां एक तरफ, इस एंथोलॉजी फिल्म में सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ, कई और नई जोड़ियां अपना जलवा दिखाएंगी। इसके साथ ही इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, नीता गुप्ता, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, अली फजल भी अहम रोल प्ले करने वाले हैं।