समय रैना ने ‘Still Alive’ स्टैंडअप स्पेशल में सुनील पाल और मुकेश खन्ना पर तंज कसते हुए जोरदार वापसी की। शो के क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल, India’s Got Latent 2 का भी ऐलान।

Samay Raina On Sunil Pal: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने विवादों के बाद अपने नए शो ‘Still Alive’ के जरिए दमदार वापसी की है। इस बार वह सिर्फ कॉमेडी नहीं, बल्कि अपने आलोचकों को भी जवाब देते नजर आए।

शो में सुनील पाल और मुकेश खन्ना पर किए गए उनके तंज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस के बीच खूब चर्चा में हैं।

सुनील पाल पर कसा तंज
अपने शो में समय ने साफ कहा कि विवाद के दौरान कई लोग सिर्फ लाइमलाइट लेने के लिए बीच में आए। उन्होंने कहा, “सब आ गए थे हमें खाने के लिए नेता, सेलेब्रिटीज और कॉमेडियन।”

विवाद के दौरान सुनील पाल ने समय रैना को कपिल शर्मा से कॉमेडी सीखने की सलाह दी थी। अब समय ने उसी बारे में बात करते हुए कहा कि कपिल शर्मा खुद उनके शो के अगले एपिसोड में आने वाले थे। 

समय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, “सुनील पाल मुझे कपिल शर्मा से सीखने को कह रहे थे, वही मुझे मैसेज कर रहे थे लव योर शो, बिग फैन।”

यह भी पढ़े - आखिर क्यों नहीं हटाया रणवीर इलाहाबादिया का विवादित सवाल? अब समय रैना ने बताई सच्चाई!

‘शक्तिमान’ वाले बयान पर पलटवार
समय रैना ने मुकेश खन्ना पर भी निशाना साधा, जिन्होंने शो के कंटेंट पर सवाल उठाए थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “शक्तिमान आ गया था यार, उससे कैसे लड़ेंगे?”

समय ने पुराने दौर का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि शक्तिमान शो जब टीवी पर आता था तो उस समय भी खबरें आती थी कि बच्चे ‘शक्तिमान’ देखकर छत से कूंद जाते थे।

Latent 2 का ऐलान

शो के अंत में समय रैना ने अपने फैंस को खुशखबरी भी दी। उन्होंने बताया कि ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ का दूसरा सीजन यानी ‘India’s Got Latent 2’ जल्द आएगा।

यह भी पढ़े - समय रैना ने अमिताभ बच्चन को किया रोस्ट, अभिषेक को लेकर कही ये बात; KBC अनुभव पर सुनाया मजेदार किस्सा!