Salman Khan Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का ऑरा देख हर कोई दंग रह जाता है। चाहे पार्टी हो, इवेंट हो या अवॉर्ड फंक्शन, भाईजान की एंट्री ही लोगों के पसीने छोड़ देती है। अब हाल ही में जामनगर एयरपोर्ट पर एक ऐसा वाकया हुआ जिसके चलते वह चर्चा में आ गए।
अनंत अंबानी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने पहुंचे सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक फैन पर नाराज होते नजर आ रहे हैं।
फैन की हरकत पर नाराज हुए सलमान
वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर कई फैंस सलमान खान के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए उत्साहित थे। सलमान भी आराम से फैंस के साथ पोज दे रहे थे। इसी दौरान एक फैन ने फोटो खिंचवाते वक्त उनके कंधे पर हाथ रख दिया, जो अभिनेता को पसंद नहीं आया। सलमान ने तुरंत रिएक्शन दिया और उनके सिक्योरिटी गार्ड्स ने उस फैन को वहां से हटा दिया।
बाद में दिखा सलमान का कूल अंदाज
हालांकि इस घटना के कुछ ही पल बाद सलमान खान का एक अलग रूप भी देखने को मिला। वह एक छोटे बच्चे के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीर खिंचवाते नजर आए, जिससे साफ है कि वह अपने फैंस से नाराज नहीं, बल्कि सिर्फ मर्यादा बनाए रखने के पक्ष में हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन
इस वायरल वीडियो पर यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने फैन की हरकत को गलत बताया, तो कुछ ने सलमान के गुस्से को ‘कंट्रोल्ड रिएक्शन’ बताया।
एक यूजर ने लिखा कि फैन ऐसे बिहेव कर रहा था जैसे वह सलमान का बचपन का दोस्त हो, वहीं दूसरे ने कहा कि इतनी सुरक्षा के बीच फोटो का मौका मिलना ही बड़ी बात है।
अनंत अंबानी के बर्थडे में पहुंचे थे सलमान
बता दें कि सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान और जीजा आयुष शर्मा के साथ जामनगर पहुंचे थे। यहां उन्होंने अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया।
सलमान ने सोशल मीडिया पर अनंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बेहद नेकदिल और प्रेरणादायक इंसान बताया।
अपकमिंग फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह निर्देशक वामशि पेडिपल्ली की फिल्म में भी दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ कथित तौर पर नयनतारा लीड रोल में होंगी।