Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan) पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज के बाद लीलावती हॉस्पिटल (Lilavati Hospital) में भर्ती कराया गया था। अब उनकी सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। उनके करीबी दोस्त और मशहूर लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने उनकी हेल्थ अपडेट दी है।
जावेद अख्तर ने बताया हाल
हाल ही में दिल्ली में एक किताब के लॉन्च इवेंट में पहुंचे जावेद अख्तर से जब सलीम खान की सेहत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। जावेद अख्तर ने कहा कि सलीम खान अब ठीक हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। वो अब कुर्सी पर बैठकर बात भी कर रहे हैं, जिससे उनकी सेहत में सुधार साफ नजर आ रहा है।
यह भी पढ़े - कियारा आडवाणी के बिकिनी लुक पर राम गोपाल वर्मा ने फिर किया कमेंट, विवादित बयान पर दी सफाई
17 फरवरी को अस्पताल में हुए थे भर्ती
जानकारी के मुताबिक सलीम खान को 17 फरवरी को माइनर ब्रेन हेमरेज होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उम्र को देखते हुए शुरुआत में उन्हें आईसीयू में रखा गया था और बाद में कुछ समय के लिए वेंटिलेटर पर भी रखा गया था।
यह भी पढ़े - Bollywood Update: 'OMG 3' में नहीं दिखेंगी रानी मुखर्जी! कौन बनेगी अक्षय कुमार की फिल्म लीड हीरोइन? जानें खबर
18 दिन से चल रहा इलाज
सलीम खान को अस्पताल में भर्ती हुए करीब 18 दिन हो चुके हैं। इस दौरान परिवार के सदस्य लगातार अस्पताल आ-जा रहे हैं। कई फिल्मी सितारे भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
यह भी पढ़े - कॉन्ट्रोवर्सी से घिरा रैपर बादशाह का नया गाना ‘टटीरी’, जानिए क्या है वजह!