यूट्यूबर सबा इब्राहिम ने अपने फैंस को बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि उनका रेस्टोरेंट ‘खुशामदीद’ बंद किया जा रहा है, जिससे फैंस भी हैरान हैं।

Saba Ibrahim Restaurant: सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका व्लॉग नहीं बल्कि उनका रेस्टोरेंट है। Dipika Kakar की ननद और Shoaib Ibrahim की बहन सबा ने हाल ही में फैंस को बताया कि उनका ‘खुशामदीद’ रेस्टोरेंट बंद किया जा रहा है। 

इस खबर के सामने आते ही उनके फॉलोअर्स हैरान रह गए, क्योंकि सबा अपने रेस्टोरेंट को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आती थी।

रेस्टोरेंट बंद करने का फैसला

सबा ने अपने यूट्यूब व्लॉग में बताया कि उन्हें यह फैसला लेना आसान नहीं था, लेकिन हालात ऐसे बन गए कि रेस्टोरेंट बंद करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वो अपने कस्टमर्स को खराब अनुभव नहीं देना चाहती, इसलिए पहले समस्याओं को ठीक करना जरूरी है।

यह भी पढ़े - Nabil Gabol: 'धुरंधर' की वजह से बौखलाए पाकिस्तानी नेता! बोले- 'मैं दाऊद इब्राहिम से कभी नहीं मिला', जानें पूरा मामला

LPG की कमी बनी बड़ी वजह

रेस्टोरेंट बंद होने की सबसे बड़ी वजह LPG सिलेंडर की किल्लत है। सबा ने बताया कि उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे किचन का काम प्रभावित हो रहा था। उनके मुताबिक, आसपास के कई रेस्टोरेंट भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं।

चूहों की समस्या से बढ़ी परेशानी

सिर्फ गैस की कमी ही नहीं, बल्कि रेस्टोरेंट में चूहों की समस्या भी सामने आई। सबा और उनके पति ने बताया कि इंटीरियर डिजाइन में छोड़ी गई जगह के कारण चूहे अंदर आने लगे, जिससे साफ-सफाई और हाइजीन पर असर पड़ा।

रेनोवेशन के बाद खुलेगा रेस्टोरेंट

इन सभी समस्याओं को देखते हुए अब रेस्टोरेंट में रेनोवेशन कराया जा रहा है। बताया गया है कि ‘खुशामदीद’ करीब 15-20 दिनों तक बंद रहेगा। हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन डिलीवरी जारी रखी जाएगी ताकि ग्राहकों को ज्यादा दिक्कत न हो।

यूट्यूब फेम है सबा

सबा इब्राहिम यूट्यूब और सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और अपने डेली व्लॉग्स के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं।

यह भी पढ़े - Poonam Pandey Pregnant: पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर अनाउंस की प्रेग्नेंसी; बेबी बंप वाली फोटो वायरल