haribhoomi hindi news
Shraddha Kapoor: सालों बाद असल में 'आशिकी 2' का 'तुम ही हो गाने' का मूमेंट रिक्रएट होता दिखा है। दरअसल Ex कपल श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर एक इवेंट में पहुंचे थे जहां बारिश के दौरान दोनों एक-दूसरे से गले लगकर मिले।

Shraddha Kapoor-Aditya Roy Kapur: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर कई फैंस के दिलों में बसती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। जब उनकी फिल्म आशिकी 2 (2013) रिलीज हुई थी तब से ही फिल्म में उनके को-स्टार रहे आदित्य रॉय कपूर के साथ लिंकअप की खबरें थीं। हालांकि दोनों ने कभी इस अफेयर पर मुहर नहीं लगाई और कुछ साल बाद उनके ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। अब हाल में दोनों को इत्तेफाकन एक साथ स्पॉट किया गया जहां दोनों ने एक-दूसरे को देखते ही गले लगा लिया।

जब मिले आदित्य और श्रद्धा कपूर...
मंगलवार को श्रद्धा कपूर मुंबई में एक इवेंट में पहुंची थीं जहां उनके ब्लैक साड़ी लुक ने लोगों का ध्यान खींचा। इस दौरान उनकी मुलाकात को-एक्टर और रूमर्ड एक्स बॉयफ्रेंड आदित्य कपूर से हुई। जब इवेंट के लिए श्रद्धा एंट्री ले रही थीं तभी आदित्य रॉय भी अपनी टीम के साथ बाहर खड़े हुए थे। इस दौरान बारिश हो रही थी तभी छाते के अंदर से आदित्य ने श्रद्धा को आवाज लगाई और मुड़कर दोनों ने एक दूसरे को हग कर लिया।

इसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को ये मूमेंट देख कर फिल्म आशिकी 2 याद आ गई। ये मूमेंट ठीक वैसा ही था जैसे फिल्म 'आशिकी 2' के गाने 'तुम ही हो' में दोनों स्टार्स के बीच सीन था। सालों बाद इत्तेफाकन ये मूमेंट दोबारा रीक्रिएट हो गया जिसे देखते ही फैंस इस जोड़ी को मिस करने लगे।

इस वायरल वीडियो पर फैंस ने श्रद्धा और आदित्य के बॉन्ड की तारीफें कीं। एक यूजर ने लिखा- बारिश, गाना और ये जोड़ी। दूसरे ने लिखा- आप दोनों शादी क्यों नहीं कर लेते। अन्य ने भी इस जोड़ी को साथ आ जाना चाहिए जैसी बातें लिखीं।

आशिकी 2 के दौरान था अफेयर
श्रद्धा और आदित्य ने 2013 की म्यूजिकल ड्रामा आशिकी 2 में साथ काम किया था जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल फिल्म रही थी। उस समय दोनों के डेटिंग की अफवाहें थीं लेकिन दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर सार्वजनिक रूप से बातचीत नहीं की। इसके बाद दोनों ओके जानू (2017) में भी नजर आए थे। 

7