शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हैदराबाद में फैंस से खास मुलाकात की। दोनों ने एक-दूसरे को खाना खिलाया और फैंस को अपने हाथों से सर्व किया। उनका यह प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Vijay Rashmika: साउथ इंडस्ट्री के न्यूली वेड कपल Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda इन दिनों अपनी शादी के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने के बाद अब दोनों अपने फैंस के साथ खास पल साझा कर रहे हैं। 4 मार्च को उनका ग्रैंड रिसेप्शन भी होने वाला है, लेकिन उससे पहले हैदराबाद में उन्होंने फैंस से खास मुलाकात की।

शादी के बाद पहली मुलाकात

शादी के बाद हैदराबाद में कपल ने अपने फैंस के लिए स्पेशल लंच का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में करीब 70-80 फैंस शामिल हुए। यह शादी के बाद उनकी पहली फैन मीट थी। दोनों ने मुस्कुराते हुए फैंस का स्वागत किया और हर किसी से मिलकर बात की।

अपने हाथों से परोसा खाना

इस खास मौके पर रश्मिका और विजय ने खुद अपने फैंस को खाना परोसा। इतना ही नहीं, दोनों ने एक-दूसरे को भी अपने हाथों से खाना खिलाया। रश्मिका ने पहले विजय को डेजर्ट खिलाया और फिर खुद खाया। फैंस ने इस प्यारे पल को ‘वाइफ थिंग्स’ कहकर सोशल मीडिया पर शेयर किया।

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रश्मिका विजय को खाना खिला रही हैं। इसके बाद दोनों फैंस के बीच जाकर उन्हें खाना सर्व करते नजर आते हैं। रश्मिका ने कुछ फैंस को गले लगाया और ऑटोग्राफ भी दिए। एक फैन की शर्ट पर साइन करते हुए उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस ने लुटाया प्यार

वीडियो सामने आते ही फैंस ने जमकर प्यार बरसाया। एक यूजर ने लिखा, “रश्मिका दिल से बहुत अच्छी हैं।” दूसरे ने लिखा, “यह पल सच में दिल छू लेने वाला है।” कई फैंस ने दोनों को अंदर और बाहर से खूबसूरत बताया।

मंदिरों में बांटी मिठाइयां

शादी के बाद कपल ने मंदिरों में मिठाइयां भी बंटवाई और अन्नदान किया। फैंस का कहना है कि रश्मिका और विजय अपने चाहने वालों को कभी नहीं भूलते।