A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए दी गई थी, जिसमें कथित तौर पर करोड़ों रुपये की फिरौती की मांग भी की गई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले मे कार्यवाही करते हुए रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण के मुंबई स्थित घर की सुरक्षा बढ़ा दी हैं।

पुलिस के मुताबिक, वॉइस नोट में आरोपी ने खुद को गंभीर अपराध से जुड़ा बताया और बड़ी रकम नहीं देने पर भयंकर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। पुलिस ने इस वॉइस नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

पुलिस की कार्रवाई

मुंबई पुलिस की साइबर सेल और क्राइम ब्रांच मिलकर वॉट्सएप नंबर और वॉइस सैंपल के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही है। शुरुआती जांच में यह भी संदेह जताया गया कि धमकी देने वाला व्यक्ति किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा हो सकता है।

घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

रणवीर और दीपिका के घर के बाहर अब 6 सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। इसके अलावा कई पुलिसकर्मी भी लगातार सुरक्षा में लगे हुए हैं। धमकी मिलने के तुरंत बाद रणवीर ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया था।

सलमान खान के रिश्तेदार को भी मिली धमकी

आपको बता दें कि धमकी का सिलसिला यहीं नहीं रुका। मंगलवार को सलमान खान के एक करीबी रिश्तेदार को भी ईमेल के जरिए करोड़ों रुपए न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह रिश्तेदार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ और एक एक्टर हैं। फिलहाल पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।

रोहित शेट्टी फायरिंग से कनेक्शन?

31 जनवरी को फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही हैं कि क्या रणवीर को मिली धमकी का इससे कोई संबंध हैं या यह केवल डर फैलाने की कोशिश हैं।

वर्क फ्रंट

रणवीर हाल ही में फिल्म धुरंधर में नजर आए थे, जो 2025 की बड़ी हिट मानी जा रही हैं। दीपिका आखिरी बार सिंघम रिटर्न्स में दिखी। उनकी अपकमिंग फिल्म किंग में वे शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी।