Ranbir Kapoor As Ram In Ramayan: रणवीर कपूल (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण इन दिनों खूब चर्चा में है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर ने शुरुआत में भगवान राम का किरदार निभाने से मना कर दिया था? बाद में एक खास वजह से उन्होंने इस रोल को हां कहा।
रणबीर क्यों नहीं बनना चाहते थे राम
रणबीर कपूर ने एक इवेंट के दौरान खुलासा किया कि जब उन्हें यह रोल ऑफर हुआ, तो उनका पहला जवाब ‘नहीं’ था। उन्हें लगा कि वो इस किरदार के लिए फिट नहीं हैं और इसके साथ न्याय नहीं कर पाएंगे। इस जिम्मेदारी को लेकर वो काफी झिझक महसूस कर रहे थे।
कैसे बदला फैसला?
कुछ समय बाद रणबीर की सोच बदल गई। उन्होंने बताया कि यह मौका उनके लिए बहुत खास था और उनकी जिंदगी के एक अहम दौर में आया। धीरे-धीरे उनका डर खत्म हुआ और उन्होंने इस रोल को स्वीकार कर लिया।
यह भी पढ़े - 'दोस्त' रणवीर की एक्टिंग पर फिदा हुईं Priyanka Chopra, 'धुरंधर 2' देखने के बाद आदित्य धर के लिए कही बड़ी बात
बेटी राहा बनी खास वजह
रणबीर ने बताया कि उसी समय वह पहली बार पिता बने थे। उनकी बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) के जन्म ने उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव लाया। उन्हें लगा कि भगवान राम का किरदार निभाना और पिता बनना दोनों चीजें उनके जीवन में एक नया मोड़ लेकर आई।
किरदार के लिए की खास तैयारी
इस रोल के लिए रणबीर ने सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि भावनात्मक और आध्यात्मिक तैयारी भी की। उन्होंने कहा कि बचपन से रामायण की कहानी उनके दिल में बसी हुई है, इसलिए इस किरदार को निभाना उनके लिए बेहद खास है।
कब आएगी फिल्म?
फिल्म रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) कर रहे हैं। इसमें साई पल्लवी (Sai Pallavi) सीता और यश (Yash) रावण के रोल में नजर आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा।
फिलहाल, 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती पर फिल्म से रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार की पहली झलक देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
यह भी पढ़े - राघव चड्ढा की इस बात पर फिदा हुई परिणीति चोपड़ा, इमोशनल पोस्ट में लिखा- ‘मुझे तुम पर गर्व है