Logo
election banner
Ranbir Kapoor Cake Controversy: ​​​​​​​एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ANIMAL ने एक दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसमें बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना समेत हर एक्टर के किरदार को लोगों ने सराहा।

Ranbir Kapoor Cake Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं। उनके खिलाफ मुंबई के घाटकोपर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई है। उन पर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। रणबीर ने क्रिसमस पर केक काटा। केक पर शराब उड़ेली गई। केक काटने के बाद रणबीर ने जय माता दी का जयघोष किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। इस करतूत के लिए एनिमल एक्टर रणबीर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। 

बॉम्बे हाईकोर्ट के वकीलों ने दायर की शिकायत  
यह शिकायत बॉम्बे हाई कोर्ट के वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा ने दायर की है। जिसमें उन्होंने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 295A, 298, 500 और 34 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।

Watch Video...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल वीडियो में केक के ऊपर वाइन और शराब डाली जाती है और फिर रणबीर कपूर 'जय माता दी' कहते हुए उसमें आग लगा देते हैं। परिवार के बाकी सदस्यों ने भी यही जयघोष किया। शिकायत में वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा का आरोप है कि हिंदू धर्म में अन्य देवताओं का आह्वान करने से पहले अग्नि देवता का आह्वान किया जाता है। लेकिन रणबीर कपूर और उनके परिवार के सदस्यों ने क्रिसमस मनाते समय जानबूझकर नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किया और जय माता दी के नारे लगाए। वकीलों का कहना है कि जानबूझकर केक काटने का वीडियो बनाया गया, फिर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए वीडियो वायरल किया गया। पुलिस ने अभी FIR दर्ज नहीं की है। 

Animal फिल्म ने कमाए 874 करोड़ रुपए
एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ANIMAL ने एक दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसमें बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना समेत हर एक्टर के किरदार को लोगों ने सराहा। अब तक ये फिल्म दुनियाभर में करीब 874 करोड़ रुपए कमा चुकी है। इसे हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल में भी रिलीज किया गया है। 

5379487