Ranbir Kapoor Ram look: इस साल की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' का टीज़र आखिरकार रिलीज हो गया है। रणबीर कपूर का भगवान 'राम' का भव्य लुक रिवील हो गया है जिसे देख हर कोई हैरान है। टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई। जहां आम दर्शकों की तरफ से मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिला, वहीं कई बॉलीवुड हस्तियों ने रणबीर के इस अवतार की खुलकर तारीफ की।
रणबीर कपूर के राम लुक पर सेलेब्स के रिएक्शन
फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणबीर की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए लिखा- "इंतजार नहीं कर सकता! रणबीर कपूर ने दिव्य श्रद्धा और पवित्रता के साथ भगवान राम का रूप धारण किया है...अपना नाम सुनते ही उनकी आखिरी प्रतिक्रिया इस शानदार फर्स्ट लुक की सबसे खास बात थी।"
वहीं, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने भी टीज़र को “स्पेक्टैकुलर” बताया और कहा कि रणबीर ने उनके लिए राम के किरदार को जीवंत कर दिया है। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की भी जमकर तारीफ की।
रणबीर की पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी टीज़र शेयर कर अपना समर्थन जताया। उनके पोस्ट पर एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने कमेंट कर लिखा “जस्ट WOW”। वहीं, रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी उनके लुक की तस्वीरें शेयर कर “जय श्री राम” लिखा।
रामायण की स्टार कास्ट
फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्ल्वी माता सीता के रोल में नजर आएंगी, जबकि यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में दिखाई देंगे। इस दमदार स्टार कास्ट के चलते फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ऊंची हैं।
हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने टीज़र को उम्मीद से कम बताया है। ऐसे में अब सभी की नजरें फिल्म के आने वाले ट्रेलर और अन्य झलकियों पर टिकी हैं।
कब होगी रिलीज?
रामायण दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले पार्ट का अंत सीता हरण तक हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।