Logo
election banner
रामानंद सागर की रामायण ने दर्शकों के दिलो में अलग जगह बनाई है। वहीं यह सीरियल रामायण हर किसी का फेवरेट रहा है। इस बीच दर्शकों के लिए खुशखबरी सामने आई है कि शो को तीसरी बार ऑनएयर करने जा रहे हैं।

Ramayan Coming Soon: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आयोजित किया गया था। नवनिर्मित मंदिर में रामलला विराजमान हैं। दूर-दूर से लोग भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अब राम भक्तों के लिए एक और अच्छी खबर आ रही है।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक बार फिर प्रसारित हो रही है 'रामायण'
टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय सीरियल 'रामायण' एक बार फिर से प्रसारित होने जा रहा है। 90 के दशक में सबका पसंदीदा रहा ये सीरियल एक बार फिर टीवी पर वापसी कर रहा है। हाल ही में दूरदर्शन ने एक्स अकाउंट के बारे में जानकारी दी है। यह सीरियल 5 फरवरी से हर दिन शाम 6 बजे और 12 बजे दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित किया जाएगा।

दूरदर्शन ने वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, 'रिपु रन जीते सुजस सुर गावत, सीता सहित आए अनुज प्रभु. भारत का सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण' एक बार फिर वापस आ गया है। रामानंद सागर की रामायण एक बार फिर #DDNational पर देखें, जल्द आ रहा है!'

वीडियो में लिखा है, 'राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद...हमारा लोकप्रिय भारतीय शो रामायण दूरदर्शन पर लौट रहा है।' हालांकि, अभी तक शो की री-टेलीकास्ट डेट सामने नहीं आई है।

रामायण के स्टारकास्ट
बता दें कि, हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ है। इस उद्घाटन समारोह में रामायण के राम-सीता और लक्ष्मण भी शामिल हुए थे। रामानंद सागर द्वारा निर्देशित 'रामायण' में अरुण गोविल ने भगवान राम, दीपिका चिखलिया ने माता सीता और सुनील लाहेरी ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी। इस शो में काम करने वाले सभी किरदार आज भी दर्शकों के बीच काफी मशहूर हैं। वहीं राम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इसे एक बार फिर से टेलीकास्ट करने की मांग उठी थी। जिसे अब पूरा किया जा रहा है। कोरोना के दौरान इस सीरियल को दोबारा से टीवी पर टेलीकास्ट किया गया था।
 

5379487