सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा हैं कि राजपाल यादव जेल से बाहर आ गए हैं। अब इन खबरों पर एक्टर की पत्नी ने बयान दिया हैं।

Rajpal Yadav: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इस समय चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हैं, जिसमें वो सलमान खान को धन्यवाद देते नजर आए, जिससे अफवाहें फैली कि सलमान ने उन्हें जेल से बाहर निकाला। अब इन खबरों को पर राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने बयान दिया हैं।

राजपाल यादव की रिहाई पर क्या बोली राधा?

राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने स्पष्ट किया कि वह अभी भी जेल में हैं। उन्होंने कहा, “अभी तक वे तिहाड़ जेल से बाहर नहीं आए हैं। जमानत सुनवाई सोमवार को है। साथ ही बताया की राजपाल का स्वास्थ्य ठीक है, और पूरा परिवार उनके साथ हैं।”

वायरल वीडियो की सच्चाई

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राजपाल यादव सलमान खान का धन्यवाद कर रहे थे। लेकिन यह वीडियो उनका पुराना वीडियो है, और चेक बाउंस केस से इसका कोई लेना-देना नहीं है। वीडियो के आधार पर यह अफवाह फैली कि सलमान ने उनकी मदद की, लेकिन यह सही नहीं है।

मामला क्या है?

राजपाल यादव 2010 में अपनी डायरेक्शन डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। फिल्म फ्लॉप होने के कारण वो कर्ज नहीं चुका पाए। कोर्ट ने पहले उन्हें सजा सुनाई थी, लेकिन हाई कोर्ट में अपील के बाद राहत मिली। हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने राहत देने से इंकार कर दिया और राजपाल को 5 फरवरी 2026 को तिहाड़ में सरेंडर करने का आदेश दिया।

कब होगी अगली सुनवाई?

राजपाल यादव की जमानत सुनवाई अब 16 फरवरी को होगी। फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस लगातार उनका समर्थन कर रहे हैं। फिलहाल ये साफ है कि सलमान खान ने राजपाल यादव को जेल से नहीं निकाला है, और वायरल वीडियो पुराना है।