Salman Khan On Rajpal Yadav Insult: मुंबई में हुए एक अवॉर्ड शो में अभिनेता राजपाल यादव पर किए गए मजाक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अब सुपरस्टार सलमान खान उनके समर्थन में सामने आए हैं और सोशल मीडिया पर उनका हौसला बढ़ाया है।
क्या है पूरा मामला?
हाल ही में मुंबई में ‘स्क्रीन अवॉर्ड्स’ के दौरान मंच पर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव के पुराने कर्ज और चेक बाउंस केस को लेकर मजाक किया। उन्होंने कहा कि डॉलर का रेट चाहे ऊपर जाए या नीचे, आपको उधार चुकाना ही पड़ेगा। इस बात पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर नाराजगी देखने को मिली।
यह भी पढ़े - अश्लील गाने के विवाद में नोरा फतेही की बढ़ी मुश्किलें, महिला आयोग ने दिया अल्टीमेटम; संजय दत्त को भी समन जारी
राजपाल दिखे असहज
वीडियो में राजपाल यादव हल्के-फुल्के अंदाज में हंसते नजर आए, लेकिन कई लोगों को उनके चेहरे पर असहजता भी दिखी। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे ‘बुली करना’ बताया।
सलमान खान ने किया राजपाल को सपोर्ट
विवाद बढ़ने के बाद सलमान खान ने X पर पोस्ट कर राजपाल यादव का समर्थन किया।
उन्होंने लिखा कि राजपाल 30 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और अपनी मेहनत से एक खास पहचान बनाई है। काम तो आपको मिलता रहेगा, क्योंकि आप अपने काम में वैल्यू लाते हैं। डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है। देना तो इंडिया में ही है। दिल से काम करो, काम मिलता रहेगा। उनका यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
जाकिर खान ने संभाला माहौल
इसी दौरान मंच पर मौजूद कॉमेडियन जाकिर खान ने बीच में आकर माहौल हल्का करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मामला अदालत में है, इसलिए इस पर ज्यादा बात न करें।
चेक बांउस विवाद में जेल जा चुके राजपाल
राजपाल यादव पिछले कुछ समय से कानूनी मामलों में फंसे रहे हैं। चेक बाउंस केस के चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग राजपाल यादव के समर्थन में आए हैं। फैंस का कहना है कि एक सीनियर और टैलेंटेड कलाकार के साथ इस तरह का मजाक ठीक नहीं है।
यह भी पढ़े - विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने ‘धुरंधर 2’ की तारीफ में बांधे पुल, रणवीर सिंह और आदित्य धर को बताया ‘जीनियस’