Wedding: रैपर रफ्तार ने रचाई दूसरी शादी! स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा संग लिए फेरे; देखें पहली तस्वीर

Raftaar gets married again, ties knot with Stylist Manraj Jawanda; first photo
X
मशहूर इंडियन रैपर रफ्तार फैशन स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा संग शादी के बंधन में बंध गए।
Rapper Raftaar Wedding: मशहूर रैपर रफ्तार ने फैशन स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा संग शादी रचा ली है। रफ्तार ने तलाक के 5 साल बाद ये दूसरी शादी की है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

Rapper Raftaar Wedding: मशहूर इंडियन रैपर रफ्तार दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने शुक्रवार, 31 जनवरी को फैशन स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा संग शादी रचा ली। रफ्तार की शादी की पहली तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आ गई है जिसमें कपल मंडप में बैठे एक-दूसरे को प्यार से निहारता दिख रहा है।

रफ्तार ने एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी की है। तस्वीरों में उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्तों की मौजूदगी देखी जा सकती है। कपल को पेस्टल ग्रीन और ऑफ-वाइट कलर के इंडियन वेडिंग आउटफिट में देखा जा सकता है। खबरों के मुताबिक दोनों ने दक्षिण भारतीय पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी रचाई है।

रफ्तार और मनराज ने अब तक अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शादी की तस्वीरें पोस्ट नहीं की हैं और फैंस को उनके ऑफिशियल अनाउंसमेंट का बेस्ब्री से इंतजार है। फिलहाल उनकी वेडिंग फोटोज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं। तस्वीरों में रफ्तार अपने चेहरे पर मुस्कान लिए मनराज को मंगलसूत्र पहनाते दिख रहे हैं। तस्वीरों में दोनों की शादी साउथ इंडियन रिवाजों से दिख रही है। मनराज को ऑफ-वाइट साड़ी-लंहगा जैसे पारंपरिक परिधान में देखा जा सकता है। उन्होंने ब्राइडल आउटफिट के साथ गोल्ड की टेंपल ज्वेलरी पहनी।

ये भी पढ़ें- In Pics: करणवीर मेहरा ने इधर जीता 'बिग बॉस 18', उधर Ex वाइफ निधि सेठ ने रचाई दूसरी शादी

तो वहीं रफ्तार ऑफ-वाइट और क्रीम शेड के कुर्ता-लुंगी वाले दक्षिण भारतीय पारंपरिक परिधान में दूल्हेराजा बने दिख रहे हैं। तस्वीरों में उनके परिवार के सदस्य मौजूद हैं जो उनसे रीति-रिवाजों को पूरा करवाते दिख रहे हैं। इससे पहले कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए थे।

रफ्तार ने 2016 में की थी पहली शादी
बता दें, रफ्तार की मनराज जवांदा से ये दूसरी शादी है। इससे पहले रफ्तार ने साल 2016 में कोमल वोहरा से शादी की थी। शादी से पहले दोनों करीब पांच साल तक रिलेशनशिप में थे। हालांकि ये शादी महज 6 साल ही चल सकी। साल 2020 में दोनों ने तलाक का अनाउंसमेंट किया। जिसके बाद कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते उनके तलाक की प्रक्रिया दो साल तक अटकी रही और आखिर में 2022 में उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया।

ये भी पढ़ें- Rumours: क्या है मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा के अफेयर का सच? Bigg Boss एक्ट्रेस की मां ने खोला राज

सोलो आर्टिस्ट बनकर छाए रफ्तार
रफ्तार अपने शानदार रैप स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत यो यो हनी सिंह के चर्चित अंडरग्राउंड हिप-हॉप ग्रुप 'माफिया मुंडीर' से की थी। इसके बाद उन्होंने एक सोलो आर्टिस्ट के रूप में दुनिया के सामने धाक जमाई। रफ्तार को 'स्वैग मेरा देसी', फिल्म 'दंगल' का गाना 'धाकड़' और 'बेबी मारवाके मानेगी' जैसे सुपरहिट गानों के लिए जाना जाता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story