‘सूबेदार’ में राधिका मदान की परफॉर्मेंस की हंसल मेहता ने जमकर तारीफ की और उन्हें बेहतर रोल्स का हकदार बताया, जिस पर एक्ट्रेस का भावुक रिएक्शन सामने आया।

Hansal Mehta On Radhika Madan: टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली राधिका मदान इन दिनों फिल्म ‘सूबेदार’ में अपने काम को लेकर चर्चा में हैं। उनके अभिनय की तारीफ करते हुए फिल्ममेकर हंसल मेहता ने कहा कि वह बेहतर रोल्स की हकदार हैं, जिस पर एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे अपने लिए बड़ी पहचान बताया।

हंसल मेहता ने की तारीफ

दिग्गज फिल्ममेकर हंसल मेहता ने राधिका के काम की सराहना करते हुए कहा कि वो बॉलीवुड में और बेहतर रोल्स और ज्यादा अवसरों की हकदार हैं। 

यह भी पढ़े - अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ टली, ट्रेलर भी पोस्टपोन; फैंस को करना होगा इंतजार!

तारीफ सुनकर भावुक हुई राधिका 

हंसल मेहता की इस प्रतिक्रिया पर राधिका मदान ने कहा कि जब उन्होंने यह बात पढ़ी, तो उनकी आंखें नम हो गई थी। उनके लिए यह सिर्फ तारीफ नहीं, बल्कि उनके काम की बड़ी पहचान है।

राधिका ने कहा कि इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं होता। ऐसे में जब कोई अनुभवी और सम्मानित फिल्ममेकर आपके काम को सराहता है, तो वो बहुत खास एहसास  होता है।

मेहनत करने की मिली प्रेरणा

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की सराहना उनके अंदर और मेहनत करने का जज्बा बढ़ाती है। अब वो अपने काम को और बेहतर बनाने के लिए ज्यादा मेहनत करना चाहती हैं।

संघर्ष भरा रहा सफर

राधिका ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और धीरे-धीरे फिल्मों में अपनी जगह बनाई। इस दौरान उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन हर प्रोजेक्ट के साथ खुद को साबित किया।

बेहतर मौके मिलने की उम्मीद

राधिका का मानना है कि हर कलाकार को लगता है कि उसे और बेहतर मौके मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह भी ऐसे प्रोजेक्ट्स का इंतजार कर रही हैं, जहां वो खुद को और बेहतर तरीके से दिखा सकें।

यह भी पढ़े - 'धुरंधर' को लेकर अनीत पड्डा की बहन ने किया कॉन्ट्रोवर्शियल पोस्ट, ट्रोल हुईं तो इंस्टाग्राम किया डिलीट; जानें क्या है विवाद