उदयपुर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में की शादी। अब फैंस को बेसब्री से फोटो का इंतजार हैं।

Vijay Rashmika Wedding: अरावली की पहाड़ियों से सजी उदयपुर की खूबसूरत वादियों में आज एक यादगार प्रेम कहानी हमेशा के लिए मुकम्मल हो गई हैं। रश्मिक और विजय ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

लंबे समय से रिलेशनशिप की खबरों में रहने के बाद अब विजय और रश्मिका ने हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है। सोशल मीडिया पर फैंस ‘विरोश’ की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विजय-रश्मिका की टीम ने दी मिठाई

शादी के बाद विजय और रश्मिका की टीम ने होटल के बाहर मौजूद मीडिया और बच्चों को मिठाई दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। 

सपनों जैसा सजा वेडिंग वेन्यू

शादी का वेन्यू फूलों और पारंपरिक साउथ इंडियन टच से सजाया गया था। गुलाब, लिली और गेंदा के फूलों से सजा हर कोना बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था।

यह भी पढ़े - Vijay Rashmika Wedding Inside Pics: रश्मिका-विजय के संगीत और हल्दी की इनसाइड तस्वीरें लीक; देंखे जश्न की खास झलकियां!

10 बजकर 10 मिनट पर हुई शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलुगु परंपराओं के अनुसार विजय और रश्मिका की शादी सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर संपन्न हुई। कोडेला परंपराओं से जुड़ी रस्में अभी बाकी बताई जा रही हैं।

यह भी पढ़े - Vijay-Rashmika के प्री-वेडिंग का जश्न : बहू को सास देगी खानदानी सौगात; संदीप रेड्डी वांगा उदयपुर पहुंचे

सुबह से शुरु हुई रस्में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार सुबह रश्मिका के परिवार ने विजय को नारियल और पान के पत्ते भेंट किए, जिसके साथ शादी की रस्मों की शुरुआत हुई। जिसके बाद विधि-विधान से शादी हुई। 

यह भी पढे़ - Vijay-Rashmika की शादी का जश्न शुरू: पूल पार्टी और शाही कैंडललाइट डिनर से हुई प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की धमाकेदार शुरुआत

फोटोज का इंतजार

शादी के बाद अब सभी की नजरें विजय और रश्मिका की वेडिंग फोटोज पर टिकी हैं। वेन्यू से सामने आ रहे वीडियोज और तस्वीरें फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा रही हैं।

बधाइयों का तांता लगा 

ट्रेड एनालिस्ट श्रीधर पिल्लई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कपल को बधाई दी और शादी की पुष्टि की। शादी की खबर सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग कपल को लगातार शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

यह भी पढ़े - विजय-रश्मिका की शादी का इन्विटेशन बॉक्स वायरल, परफ्यूम से मिठाई तक कई प्रीमियम गिफ्टस हैं मौजूद; VIDEO