Priyanka Chopra And Nick Jonas: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी फैंस के बीच में बहुत पॉपुलर हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे को डेडिकेट करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट और स्टोरी शेयर करते हैं। कल निक का नया एल्बम 'संडे बेस्ट' रिलीज हुआ। जिसकी खुशी में प्रियंका ने इंस्टा पर अनसीन फोटो साझा करते हुए निक के लिए प्यारा सा लव नोट लिखा। 

निक की तारीफ के लिए PC के पास शब्द कम पड़े 
एल्बम 'संडे बेस्ट' रिलीज होते ही प्रियंका ने सोशल मीडिया पर थ्रौबैक फोटो का पिटारा खोल दिया। आपको बता दें कि देसी गर्ल ने निक के साथ अपने रिलेशनशिप के शुरूआती दौर की तस्वीरे साझा की हैं। साथ ही उन्होंने निक की तारीफ में लिखा, “मेरे पास शब्द नहीं हैं, लेकिन में फिर भी कोशिश करूंगी बंया करने की, तुम वही हो जिससे सपने बनते हैं…अपने लिए ऐसा इंसान ढूंढो जो न सिर्फ तुमसे प्यार करे और तुम्हारी इज्जत करे, बल्कि तुम्हें खजाने की तरह संभाले और इस खास एहसास को दिखाने से डरे नहीं।”

मैं शुक्रगुजार हूं कि कायनात मुझे तुम्हारे पास लाई - देसी गर्ल 
प्रियंका ने आगे लिखा कि, “ ये तस्वीरें हमारे रिश्ते के शुरुआती दिनों की हैं, लेकिन ऐसा लगता हैं जैसे कल की ही बात हो, मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि कायनात मुझे तुम्हारे पास ले आई। तुम मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला हो। मैं तुम्हारे बेमिसाल टैलेंट से बहुत हैरान हूं। तुम सबसे ईमानदार और सच्चे इंसान हो जिसे मैं जानती हूं.. और सबसे खूबसूरत बात यह है.. कि तुम ऐसे ही हो। तुम्हें कोशिश भी नहीं करनी पड़ती। तुम ही वह वजह हो जिससे मैं हर दिन मुस्कुराती हूं। मेरा होने के लिए धन्यवाद।”  

तुमने हर एक शब्द में जान डाल दी - प्रियंका
निक के एल्बम के बारे में प्रियंका ने लिखा, “मुझे तुम्हारें इस एलब्म पर बहुत गर्व हैं, तुमने इसके हर एक नोट और लिरिक्स में आपनी जान जाल दी। इतनी गहराई में उतरकर दुनिया के साथ कुछ शेयर करने के लिए बहुत ही कॉन्फिडेंट इंसान की जरूरत होती है। मैं तुमसे बेइंतहा प्यार करती हूं। अपने लिए एक काम करो, प्यार ऐसा ही होना चाहिए।

इंस्टा बायो में शेयर की नए एल्बम की लिंक 
प्रियंका चोपड़ा ने निक के नए एल्बम को स्पोर्ट करते हुए अपने इंस्टा बायो में लिंक भी शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा के इस लव नोट पर निक जोनास ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'तुम मेरी सबकुछ हो'।