मुंबई में NMACC की तीसरी सालगिरह पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे एक साथ नजर आए। इस ग्रैंड इवेंट ने ग्लैमर और स्टार पावर से सबका ध्यान खींच लिया।

NMACC 3rd anniversary bash: मुंबई में शुक्रवार रात नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की तीसरी सालगिरह का जश्न मनाया गया। ये शाम किसी फिल्मी अवॉर्ड नाइट से कम नहीं था क्योंकि इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे एक ही छत के नीचे नजर आए, जिससे पूरा माहौल ग्लैमर और रॉयल्टी से भर गया।

नीता अंबानी का रॉयल अंदाज

इस ग्रैंड नाइट की सबसे बड़ी आकर्षण रहीं नीता अंबानी। उन्होंने गोल्डन और क्रिमसन शेड की खूबसूरत साड़ी पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनकी साड़ी पर बारीक जरी का काम था, जो लाइट में चमकते हुए बेहद शानदार लुक दे रहा था।

सितारों का जलवा

इवेंट में रणवीर सिंह अपने स्टाइलिश ब्लैक बंधगला लुक में नजर आए। सूट-बूट में एक्टर बेहद रॉयल और क्लासी लगे। धुरंधर 2 की सफलता के बाद ये उनकी पहली सार्वजनिक झलक रही।

वहीं सलमान खान ने ग्रे सूट और ब्लू शर्ट में क्लासिक अंदाज दिखाया।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने माता-पिता बनने के बाद पहली बार साथ में पब्लिक अपीयरेंस दी, जिससे फैंस की नजरें उन पर टिक गईं।

इसी के साथ शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा कपूर के साथ नजर आए और दोनों ने अपने एलिगेंट लुक से लोगों का दिल जीत लिया।

दिग्गज और नए सितारों का संगम

इस खास शाम में जावेद अख्तर और शबाना आजमी भी शामिल हुए। वहीं काजोल, रितेश देशमुख और जेनिलिया डिसूजा जैसे सितारे भी इवेंट की रौनक बढ़ाते नजर आए।