A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
नीना गुप्ता ने सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। इस दौरान उन्होंने गुलाबी साड़ी पहनी थी, जिसे गुलाबी रंग के हल्टर-नेक ब्लाउज के साथ कैरी किया, वहीं उनका हेयरस्टाइल काफी चर्चा में रहा है।
नीना गुप्ता का एक्सेसरीज़ चुनने का तरीका भी बेहद सटीक था। उन्होंने अपने आउटफिट के साथ मिनिमल और एस्थेटिक ज्वेलरी का इस्तेमाल किया, जो उनके पूरे लुक को एक नया आयाम दे रहा था। उन्होंने सफेद पत्थरों से जड़ी त्रिकोण आकार की झुमकी पहनी थी, जो उनके चेहरे को और भी निखार रही थी। इसके अलावा, उन्होंने मल्टी-लेयर्ड ब्रेसलेट भी पहनी थी, जो उनके हाथों की शोभा बढ़ा रही थी। लेकिन, जो चीज़ उनके लुक को खास बना रही थी, वह थी उनके बालों में लगाया गया गुलाबी फूलों का गजरा।
हेयरस्टाइल और मेकअप का निखार
नीना गुप्ता का हेयरस्टाइल भी उनके लुक का एक अहम हिस्सा था। उन्होंने अपने बालों को बीच से मांग निकालकर खुला छोड़ा था, जो उनके व्यक्तित्व को और भी निखार रहा था। साथ ही, उन्होंने अपने बालों में गुलाबी फूलों का इस्तेमाल किया था, जिसने उनके लुक में एक अलग ही चार्म जोड़ दिया। उनके मेकअप की बात करें, तो उन्होंने बहुत ही सिंपल और नेचुरल लुक चुना। हल्के स्मोकी आईशैडो, न्यूड लिपस्टिक और गालों पर ग्लॉसी फिनिश ने उनके चेहरे को एक सॉफ्ट और फ्रेश लुक दिया, जिससे उनका पूरा आउटफिट और भी दमक उठा।
नीना बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ फैशन आइकन भी हैं
नीना गुप्ता ने अपने फैशन के इस शानदार अंदाज से सबको बता दिया कि, वे सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा ही नहीं, बल्कि फैशन आइकन भी हैं। उनकी यह गुलाबी साड़ी लुक न केवल पारंपरिक और आधुनिकता का बेहतरीन मेल है, बल्कि यह एक परफेक्ट वेडिंग लुक भी हो सकता है। उनके एक्सेसरीज का चयन, हेयरस्टाइल और सिंपल मेकअप ने उनके पूरे लुक को और भी खास बना दिया। इस तरह के लुक से उन्होंने यह दिखा दिया कि किस तरह परंपरागत परिधानों को ट्रेंड्स के साथ जोड़कर एक नया और अनूठा स्टाइल बनाया जा सकता है।
