सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि 'धुरंधर' में रहमान डकैत के रोल नागार्जुन ऑफर हुआ था। इन दावों को लेकर अब नागार्जुन ने चुप्पी तोड़ी हैं।

Nagarjuna: रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' के चर्चे चारों तरफ हो रहे हैं। कोई फिल्म की स्टोरी की तारीफ कर रहा हैं, तो फिल्म के गाने और एक्टिंग की। इसी के बीच सोशल मीडिया पर खबर फैली कि सुपरस्टार नागार्जुन को 'धुरंधर' में गैंगस्टर रहमान डकैत का रोल ऑफर हुआ था। जिसके बाद से ही फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दें रहे हैं। अब एक्टर ने खुद फिल्म में रहमान डकैत के रोल को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। 

अक्षय खन्ना ने मचाई धूम

फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के खतरनाक किरदार को पर्दे पर बखूबी उतारा। उनकी दमदार एक्टिंग और जबरदस्त डांसिंग एंट्री ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। सोशल मीडिया पर उनकी परफॉर्मेंस खूब वायरल हुई और फैंस ने भी उनकी जमकर तारीफ की।

धुरंधर का धमाका

धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी हैं।

फिल्म की कहानी कराची के ल्यारी में सेट है। फिल्म में सीक्रेट इंटेलिजेंस ऑपरेशन, बड़े आतंकवादी हमलों जैसे कंधार प्लेन हाईजैक, 2001 पार्लियामेंट अटैक और 26/11 मुंबई अटैक के इर्द-गिर्द घूमती है। 

क्या नागार्जुन को मिला था रहमान डकैत का रोल?

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में नागार्जुन ने साफ किया, “मुझे यह रोल ऑफर नहीं हुआ था। हालांकि काश मुझे मिलता। धुरंधर एक शानदार फिल्म है। आदित्य धर का डायरेक्शन कमाल का है। फिल्म में सभी की एक्टिंग शानदार थी। और अक्षय खन्ना ने तो सच में धमाका कर दिया। मैं सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हू।”

नागार्जुन फिलहाल अपनी 100वीं फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म को जल्दबाजी में नहीं बनाना चाहते। उनका कहना है कि यह फिल्म बहुत खास और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की होगी।

धुरंधर: द रिवेंज कब होगी रिलीज

अब सभी की निगाहें सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज पर हैं, जो 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। यह यश की पैन-इंडिया फिल्म टॉक्सिक से क्लैश करेगी। फैंस के लिए एक और बड़े धमाके की तैयारी है।