Michael Jackson Biopic Release: दुनियाभर में ‘किंग ऑफ पॉप’ के नाम से मशहूर माइलक जैक्सन की जिंदगी पर बायोपिक बनी है जिसका नाम माइकल है। ये मच अवेटेड फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
इस फिल्म में जाफर जैक्सन (Jaafar Jackson) मुख्य भूमिका निभा रहे हैं जो खुद पॉप स्टार माइकल के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जाफर पॉप स्टार माइकल के भतीजे हैं। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार में हैं। भारतीय फैंस में भी इसका क्रेज जबरदस्त है। तो आइए जानते हैं ये फिल्म कब रिलीज होगी और इंडिया में इसे कब देखा जा सकेगा।
भारत में कब रिलीज होगी फिल्म?
भारत में माइकल जैक्सन के फैंस इस बायोपिक को 24 अप्रैल से देशभर के सिनेमाघरों में देख सकेंगे। फिल्म इसी दिन दुनियाभर में रिलीज हो रही है। खास बात यह है कि भारत में इसकी एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।
फिल्म को 2D, IMAX 2D, 4DX, MX4D, ICE, स्क्रीनएक्स और डॉल्बी सिनेमा जैसे कई फॉर्मेट्स में रिलीज किया जाएगा, जिससे दर्शकों को अलग-अलग सिनेमाई अनुभव मिल सके।
रिलीज से पहले मिला इंटरनेशनल प्रीमियर
फिल्म का प्रीमियर 10 अप्रैल को जर्मनी के बर्लिन में आयोजित किया गया था। वहीं से सामने आए शुरुआती रिव्यू के आधार पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह है, हालांकि शुरुआती रिव्यू मिले-जुले रहे हैं। कुछ दर्शकों ने फिल्म की प्रामाणिकता और प्रस्तुति की तारीफ की है, तो वहीं कई क्रिटिक्स अभी भी इसे लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर नहीं आ रहे।
क्या है फिल्म की कहानी?
यह बायोपिक माइकल जैक्सन की जिंदगी और उनके करियर की गहराई से पड़ताल करती है। कहानी उनके बचपन से शुरू होती है, जब वह 'जैक्सन फाइव ग्रुप' के लीड सिंगर के रूप में पहचाने गए। इसके बाद फिल्म उनके उस सफर को दिखाती है, जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर खुद को दुनिया के सबसे बड़े एंटरटेनर के रूप में स्थापित किया।
फिल्म में उनके मंच के बाहर के जीवन, संघर्षों और शुरुआती सोलो करियर के यादगार परफॉर्मेंस को भी करीब से दिखाया गया है।
इस बायोपिक की वॉट टाइमिंग 2 घंटे 10 मिनट है। वहीं, शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को रॉट्टन टोमैटोड़ पर करीब 34 प्रतिशत रेटिंग मिली है, जो इसे लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया को दर्शाती है। पहले ही फिल्म को असंतुष्ट रेटिंग मिलने से विवाद खड़ा हो गया है।