Mardaani 3: रानी मुखर्जी की नई फिल्म मर्दानी 3 के चर्चे चारों तरफ हो रहे हैं। एक तरफ फैंस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे तो वहीं, दूसरी ओर फिल्म के प्रमोशन को लेकर फेक रिपोर्ट फैलाने का दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा हैं।

यश राज फिल्म्स (YRF) के स्पोक्सपर्सन ने शुक्रवार को इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान फेक रिपोर्ट के दावों को सिरे से नकार दिया हैं। 

क्या हैं मामला? 

30 जनवरी को रानी मुखर्जी स्टारर YRF की मर्दानी 3 सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म के प्रमोशन के दौरान राजधानी दिल्ली में लगातार लापाता लड़कियों की संख्या में बढ़ोत्तरी की खबरे आने लगी। जिसके बाद इसे फिल्म के पेड प्रमोशन से जोड़कर देखा जाने लगा। 

सोशल मीडिया पर ये खबर फैलने लगी की YRF ने मर्दानी 3 को प्रमोट करने के लिए इस तरह की पीआर स्ट्रेटजी अपनाई हैं। क्योंकि फिल्म भी इसी मुद्दे पर बेस्ड हैं। 

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना हैं कि गंभीर सामाजिक मुद्दे का इस्तेमाल फिल्म के प्रमोशन के लिए करना गैर-जिम्मेदाराना हैं। हालाकि, YRF ने इस दावे को खारिज कर दिया हैं।

पेड प्रमोशन के कारण फैली अफवाह - दिल्ली पुलिस 

लापता लड़कियों की संख्या में बढ़त की खबर पर दिल्ली पुलिस ने प्रतिक्रिया दी। पुलिस का कहना हैं कि जांच में सामने आया हैं, राजधानी में लापता लड़कियों की संख्या में बढ़त की अफवाह पेड प्रमोशन के जरिए फैलाई जा रही हैं। साथ ही पुलिस ने चेतावनी दी कि पैसे के लालच में दहशत फैलाने पर कार्यवाही की जाएगी। 

पुलिस ने ये स्पष्ट किया हैं कि पिछले कई सालों की तुलना में लापता लोगों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई हैं। 

YRF ने दी सफाई

यशराज फिल्म की ओर से सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोपो को गलत बताया गया हैं। कंपनी का कहना हैं कि “यशराज फिल्म्स की विरासत 50 साल पुरानी हैं, जो नैतिकता और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर टिकी हैं। हमने ‘मर्दानी 3’ के प्रमोशन कैंपेन में इस संवेदनशील मामले का गलत इस्माल नहीं किया हैं। हमें अधिकारियों पर पूरा भरोसा हैं, समय आने पर सच्चाई का खुलासा हो जाएगा”