Manish Malhotra Mother death: मशहूर फैशन डिजाइनर और फिल्ममेकर मनीषा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां गरिमा मल्होत्रा का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दुख की घड़ी में बॉलीवुड के सितारे उनके साथ शामिल हैं। मनीष मल्होत्रा ने अपनी मां के नाम एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
मां को याद कर भावुक हुए मनीष मल्होत्रा
मां के निधन के बाद मनीष मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपनी मां की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “Love and Miss you Forever”, जिससे साफ है कि वह इस नुकसान से बेहद आहत हैं।
सितारों ने दी श्रद्धांजलि
गरिमा मल्होत्रा के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे। इस दौरान अभिषेक-ऐश्वर्या राय बच्चन, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और अर्जुन कपूर समेत कई सेलेब्स ने पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
सोशल मीडिया पर भी कई कलाकारों ने मनीष को हिम्मत बंधाई। अनुपम खेर ने लिखा कि “मां जैसी भावना की कोई भरपाई नहीं हो सकती।” वहीं मनीषा कोइराला ने इस मुश्किल घड़ी में उन्हें मजबूत रहने की दुआ दी।
मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार
गरिमा मल्होत्रा का अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रूज़ स्थित हिंदू श्मशान घाट में किया गया, जहां परिवार और करीबी लोग मौजूद रहे।
मां के निधन के बाद मनीष मल्होत्रा ने अपना आगामी फैशन शो भी रद्द कर दिया है। उनका यह शो Lakmé Fashion Week X FDCI 2026 में 21 मार्च को होना था, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है।