मलाइका अरोड़ा हाल ही में राजस्थान के आदिनाथ जैन मंदिर में रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ नजर आई। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Malaika Arora With Rumored BF: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हाल ही में राजस्थान के पाली जिले के नारलाई स्थित आदिनाथ जैन मंदिर पहुंची। उनके साथ कथित बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता भी नजर आए। मलाइका के मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। फैंस उनकी एक झलक पाने और तस्वीरें खिंचवाने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आए।

सिंपल लुक में दिखी मलाइका

इस दौरान मलाइका सफेद सलवार-सूट में नजर आई, जबकि हर्ष मेहता शर्ट और पैंट में दिखाई दिए। दोनों ने फैंस से बातचीत भी की और साथ में फोटो खिंचवाई। मंदिर से मलाइका और हर्ष के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों ने दोनों के रिश्ते की खबरों को और हवा दे दी है।

यह भी पढ़े - सलमान खान की नई फिल्म का ऐलान! साउथ के इस बड़े डायरेक्टर के साथ मिलाया हाथ; जानें पूरी डीटेल

मारवाड़ में मना रही छुट्टियां

बताया जा रहा है कि मलाइका इन दिनों मारवाड़ में छुट्टियां मना रही हैं। वह नारलाई के एक हेरिटेज होटल में ठहरी हुई हैं और यहां के शांत माहौल का आनंद ले रही हैं।

अफेयर की चर्चा फिर तेज

पिछले कुछ समय से मलाइका का नाम हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार साथ देखा गया है, हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

डेटिंग खबरों पर दे चुकी हैं प्रतिक्रिया

मलाइका पहले भी इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि अब वो इन खबरों को मजाक में लेती हैं और इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देती।

यह भी पढ़े - सोनम कपूर दूसरी बार बनी मां, बेटे को दिया जन्म; अनिल कपूर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट