संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। बार-बार टलने के बाद फिल्म की नई रिलीज डेट से फैंस का इंतजार और भी बढ़ गया है।

Love & War release date: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर लंबे समय से इंतजार है। इसकी रिलीज को लेकर काफी समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। फिल्म की रिलीज डेट बार-बार टल रही थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट फाइनली कन्फर्म हो गई है।

संजय लीला भंसाली की ओर से लव एंड वॉर की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान हो गया है। यह फिल्म अब 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। अब खुद डायरेक्टर ने इसकी रिलीज की डेट का ऐलान कर दिया है।

यह मेगा प्रोजेक्ट पिछले काफी समय से चर्चा में है, लेकिन इसे कई बार टालना पड़ा। शुरुआत में फिल्म को क्रिसमस 2025 पर रिलीज करने की योजना थी, जिसे बाद में मार्च 2026 के लिए आगे बढ़ाया गया। इसके बाद इसे अगस्त 2026 तक भी टाला गया। अब निर्माताओं ने इसे 2027 की शुरुआत में रिलीज करने का फैसला किया है।

सेट से रणबीर-विक्की की तस्वीरें वायरल
फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। खासतौर पर रणबीर कपूर और विक्की कौशल की एयरफोर्स यूनिफॉर्म में तस्वीरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों कलाकारों को फाइटर जेट के पास खड़े देखा गया, जहां उनका लुक और अंदाज दर्शकों को काफी प्रभावित करता नजर आया।

क्या होगी फिल्म की कहानी?
‘लव एंड वॉर’ में आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी एक लव ट्रायंगल पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें रणबीर और विक्की एयरफोर्स अधिकारियों की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि आलिया का किरदार भावनाओं और कर्तव्य के बीच उलझा हुआ दिखेगा।

यह फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। वहीं, रणबीर कपूर के लिए यह संजय लीला भंसाली के साथ दूसरी फिल्म है, इससे पहले उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से की थी।