Who is Lizlaz: विराट कोहली इन दिनों एक सोशल मीडिया रिएक्शन को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, स्टार क्रिकेटर ने जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज की एक पोस्ट लाइक की है, जिसके बाद नेटिजंस जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

Who is Lizlaz: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर चर्चा में हैं। इस बार दावा किया जा रहा है कि उन्होंने जर्मन मॉडल लिजलैज की फोटो लाइक की है, जिसका स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है।

फोटोग्राफर ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब फोटोग्राफर अद्वैत वैद्य ने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें दावा किया गया कि विराट कोहली के ऑफिशियल अकाउंट से लिजलैज की पोस्ट लाइक की गई है।

वायरल हो रही फोटो

बताया जा रहा है कि लिजलैज ने 30 जनवरी को अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की थी। इन्हीं तस्वीरों पर विराट के लाइक का स्क्रीनशॉट अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कौन हैं लिजलैज?

लिजलैज एक जर्मन-साउथ अफ्रीकन मॉडल, व्लॉगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वे भारत में अपने ट्रैवल कंटेंट और खासकर “समोसा” जैसे वीडियोज के लिए जानी जाती हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह विराट कोहली की बड़ी फैन भी हैं।

RCB को करती हैं सपोर्ट

लिजलैज ने एक इंटरव्यू में विराट को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया था। साथ ही वह आईपीएल में उनकी टीम 'Royal Challengers Bangalore' को भी सपोर्ट करती हैं।

पहले भी सामने आया था ऐसा मामला

यह पहली बार नहीं है जब विराट के लाइक को लेकर चर्चा हुई हो। इससे पहले उन्होंने एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो लाइक की थी। उस वक्त उन्होंने सफाई देते हुए इसे “एल्गोरिदम की गलती” बताया था।

नेटिजंस कर रहे मजेदार कमेंट

Virat Kholi

सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। कोई इसे एल्गोरिदम की गलती बता रहा है तो कोई मजाक में कह रहा है कि “एक लाइक भी नहीं कर सकते क्या?”

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह लाइक सच में विराट कोहली ने किया था या फिर यह किसी तकनीकी गड़बड़ी का नतीजा है।

यह भी पढ़े- दर्शकों को पसंद आई अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी, बोले- पैसा वसूल